Mahoba News: महोबा में दिल दहला देने वाला हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत

जामुन तोड़ते समय टूटा तार, किशोरी बाल-बाल बची; गांव में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

Imran Khan
Published on: 30 Jun 2025 9:04 PM IST
Mahoba News: महोबा में दिल दहला देने वाला हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत
X

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत  (photo: social media )

Mahoba News: महोबा कोतवाली क्षेत्र के कुम्हौड़ा माफ गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी की जान बाल-बाल बच गई। इस भीषण घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति भारी आक्रोश है, क्योंकि क्षेत्र में झूलती विद्युत लाइनें पहले भी कई हादसों को न्योता दे चुकी हैं, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

घटना उस समय हुई जब गांव के पास जामुन के पेड़ से एक किशोरी फल तोड़ रही थी। इसी दौरान, पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूट गया, जिससे पूरे पेड़ में करंट उतर आया। पास ही मौजूद 60 वर्षीय राजा रानी किशोरी को बचाने दौड़ीं, लेकिन दुर्भाग्यवश वह खुद करंट की चपेट में आ गईं और तड़पने लगीं। मां को तड़पते देख उनका 40 वर्षीय बेटा राकेश कुमार भी उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी बिजली की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है, और ग्रामीण विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर खासे नाराज हैं। उन्होंने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द ऐसी खतरनाक लाइनों को दुरुस्त करे ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

1 / 5
Your Score0/ 5
Imran Khan
ABOUT THE AUTHOR

Imran Khan

Next Story