Mainpuri News: सपा ने 2027 की तैयारी की शुरू, जिला अध्यक्ष ज्योति मैसी ने भाजपा पर साधा निशाना

Mainpuri News: उन्होंने महिला पदाधिकारियों से संगठित होकर 2027 में सरकार के विरोध का संकल्प लेने की अपील की। वहीं, जिला महासचिव ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के विस्तार पर जोर दिया।

Ashraf Ansari
Published on: 12 Aug 2025 6:34 PM IST
Mainpuri News: सपा ने 2027 की तैयारी की शुरू, जिला अध्यक्ष ज्योति मैसी ने भाजपा पर साधा निशाना
X

सपा ने 2027 की तैयारी की शुरू, जिला अध्यक्ष ज्योति मैसी ने भाजपा पर साधा निशाना   (photo: social media )

Mainpuri News: मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर महिला सभा की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज्योति मैसी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य और जिला महासचिव रामनारायण बाथम मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुमन यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए ज्योति मैसी ने कहा कि महिलाएं देश की आधी आबादी हैं, फिर भी सबसे अधिक उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने महिला पदाधिकारियों से संगठित होकर 2027 में सरकार के विरोध का संकल्प लेने की अपील की। वहीं, जिला महासचिव ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के विस्तार पर जोर दिया।

ज्योति मैसी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि SIR की आड़ में वोट कटवाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस षड्यंत्र का विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद डिंपल यादव ने भी किया था। विपक्षी सांसदों के साथ प्रदर्शन के दौरान उन्हें चुनाव आयोग से मिलने नहीं दिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। मैसी ने स्पष्ट किया कि वोट की चोरी नहीं होने दी जाएगी। बैठक में श्रीमती सुमन दिवाकर, रेखा यादव, रमा शाक्य और सोनी यादव समेत कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। सभी ने महिला उत्पीड़न, सुरक्षा और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रियंका यादव, हेमा यादव, वंदना देवी, मंजू कश्यप सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी का स्पष्ट संदेश

ज्योति मैसी के संबोधन में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी का स्पष्ट संदेश था। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को नजरअंदाज करना लोकतंत्र के खिलाफ है और अब महिलाएं अपने हक के लिए संगठित होकर सड़कों पर उतरेंगी। यह बैठक न केवल राजनीतिक चेतना का प्रतीक बनी, बल्कि 2027 के चुनावी माहौल की झलक भी दिखा गई।

1 / 8
Your Score0/ 8
Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story