TRENDING TAGS :
Mathura News: समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
Mathura News: निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था, केन्द्रों पर लगे पुलिस बल, निगरानी कैमरों की स्थिति तथा परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उचित जांच व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया।
Mathura News
Mathura News: आज अपर पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा-2025 को शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था, केन्द्रों पर लगे पुलिस बल, निगरानी कैमरों की स्थिति तथा परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उचित जांच व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को कड़े दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने यह भी सुनिश्चित किया कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास धारा 144 का सख्ती से पालन कराया जाए, साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस बल को निर्देशित किया कि परीक्षा केन्द्रों के बाहर अभ्यर्थियों के वाहनों को सुव्यवस्थित रूप से खड़ा कराया जाए तथा भीड़भाड़ से बचने के लिए बैरिकेडिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा आयोजकों, केन्द्र व्यवस्थापकों एवं शिक्षण संस्थानों के स्टाफ से भी संवाद कर आवश्यक सुझाव लिए तथा सुरक्षा संबंधी सहयोग का आश्वासन दिया।परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना न मिलने पर पुलिस प्रशासन ने संतोष जताया और कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार की सतर्कता और पारदर्शिता से परीक्षाओं का संचालन कराया जाएगा।


