Mathura News: धर्मपुर में जलभराव और गंदगी से त्रस्त ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से लगाई गुहार

Mathura News: धर्मपुर गांव में जलभराव और गंदगी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। स्थानीय ब्राह्मण समाज सहित समस्त ग्रामीण इस बदहाल स्थिति से परेशान हैं और उन्होंने सरकार व प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है

Amit Sharma
Published on: 4 Aug 2025 2:35 PM IST
Mathura News: धर्मपुर में जलभराव और गंदगी से त्रस्त ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से लगाई गुहार
X

 Mathura News

Mathura News: मथुरा नगर क्षेत्र के धर्मपुर गांव में जलभराव और गंदगी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। स्थानीय ब्राह्मण समाज सहित समस्त ग्रामीण इस बदहाल स्थिति से परेशान हैं और उन्होंने सरकार व प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र की सड़कें और गलियां जलमग्न हैं, जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही है।

इसके साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। नालियों की सफाई न होने के कारण हालात और भी भयावह हो गए हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि वे कई बार संबंधित विभागों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। इसके चलते जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीण प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि धर्मपुर क्षेत्र में शीघ्र जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए और नियमित सफाई अभियान चलाया जाए ताकि क्षेत्र को स्वच्छ व स्वास्थ्यप्रद बनाया जा सके।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे सामूहिक प्रदर्शन और आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और ठोस कार्रवाई करता है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story