Mathura News: कुरकन्दा गांव में जलभराव की समस्या बनी बड़ी चुनौती

Mathura News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही सख्त निर्देश दिए थे कि कहीं भी जलभराव और गंदगी की स्थिति नहीं होनी चाहिए। लेकिन कुरकन्दा गांव में उनके आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

Amit Sharma
Published on: 16 Aug 2025 4:51 PM IST
Mathura News: कुरकन्दा गांव में जलभराव की समस्या बनी बड़ी चुनौती
X

कुरकन्दा गांव में जलभराव की समस्या बनी बड़ी चुनौती  (photo: social media )

Mathura News: जिला मथुरा के फरह ब्लॉक के अंतर्गत आने वाला गांव कुरकन्दा पिछले एक महीने से जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहा है। गांव के मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। बरसात के बाद से यह हालात बने हुए हैं लेकिन अभी तक न तो कोई निस्तारण हुआ है और न ही सफाई व्यवस्था ठीक की गई है।

गांव के लोगों का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन की तस्वीरें और नारों तक ही सीमित रह गई हैं, जमीन पर इसका असर नहीं दिखता। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, यहां तक कि इस विषय पर खबरें भी प्रकाशित हुईं, लेकिन प्रशासन और जिम्मेदार लोग अनदेखी करते रहे ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय नेताओं को यह गांव याद आता है। क्षेत्रीय विधायक, सांसद और मंत्री चुनावी दौरे में गांव पहुंचते हैं और विकास का वादा करते हैं, लेकिन बाद में समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते। मौजूदा समय में कुरकन्दा गांव में गंदगी से लोग बीमारियों के खतरे से भी परेशान हैं।

कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटा हुआ

इसी बीच 16 अगस्त को पूरा जिला कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटा हुआ है। मथुरा नगरी दुल्हन की तरह सज रही है, मंदिरों और गलियों में उत्सव का माहौल है, लेकिन दूसरी तरफ ब्लॉक फरह का यह गांव पानी और कीचड़ में डूबा हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही सख्त निर्देश दिए थे कि कहीं भी जलभराव और गंदगी की स्थिति नहीं होनी चाहिए। लेकिन कुरकन्दा गांव में उनके आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते समाधान नहीं किया गया तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं।

गांव के लोग अब शासन और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।

1 / 6
Your Score0/ 6
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story