Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास पकड़ा गया पकता हुआ मांस, हिंदू संगठनों में आक्रोश

Mathura News: इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह क्षेत्र रेड ज़ोन में आता है, जहां मांस पूरी तरह प्रतिबंधित है।

Amit Sharma
Published on: 26 July 2025 11:09 AM IST
X

Mathura News: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के ठीक मुख्य द्वार के पास मांस पकड़े जाने की घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। यह क्षेत्र वह स्थान है जहां मांस पूर्णतः प्रतिबंधित है। बताया जा रहा है कि करीब 10 लोग एक भगोने में मांस पका रहे थे और वहीं बैठकर खा भी रहे थे।जैसे ही इसकी जानकारी श्री बांके बिहारी गौ सेवा संस्थान को मिली, संस्था के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल डीग गेट पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।

संस्थान के पदाधिकारी विष्णु चौहान ने बताया कि पकड़ा गया मांस लगभग 3 से 4 किलो है और यह झुग्गियों के बीच पकाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वह धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील है और मांस पूरी तरह प्रतिबंधित है।

इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह क्षेत्र रेड ज़ोन में आता है, जहां मांस पूरी तरह प्रतिबंधित है। वहीं पुलिस का कहना है कि जहां यह घटना हुई, वह इलाका रेड ज़ोन की परिधि में नहीं आता।गौरतलब है कि एक ओर जहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नजदीक है और तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं ऐसी घटना ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। धार्मिक स्थल के पास मांस पकड़ा जाना आस्था को ठेस पहुंचाने वाला बताया जा रहा है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story