TRENDING TAGS :
Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास मांस पकाते मिले मुस्लिम युवक, एक गिरफ्तार, संत समाज में आक्रोश
Mathura News: कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा मांस पकाने की घटना से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए।
Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा मांस पकाने की घटना से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए।यह घटना उस स्थान के समीप घटी जहाँ श्रीकृष्ण का जन्मस्थान स्थित है, जो कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर-मस्जिद केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा, "हमारे कृष्ण कन्हैया को माखन-मिश्री का भोग लगता है, लेकिन कुछ विधर्मी हमारे सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए इस प्रकार की घटनाएं कर रहे हैं। ऐसे लोगों को ब्रजभूमि से बाहर कर देना चाहिए या उन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए।"महंत अच्युत्यानंद महाराज ने कहा कि, "ब्रज भूमि से मांस खाने वालों और मदिरा पीने वालों को हटाया जाना चाहिए।
"महामंडलेश्वर कृष्णानंद जी महाराज ने कहा, "कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मांस पकाने का दुस्साहस किया गया, यह अत्यंत दुखद है।"महेंद्र रामदास जी महाराज ने कहा, "जहां ब्रजराज की आराधना होनी चाहिए, वहां इस प्रकार की गतिविधियां हमारी संस्कृति और आस्था का अपमान हैं।"स्वामी सत्यमित्रानंद जी ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।समाजसेविका गुंजन शर्मा ने भी इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि, "देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु मथुरा में अपनी आस्था और श्रद्धा के साथ आते हैं। जब उन्हें ऐसी घटनाओं की जानकारी मिलती है, तो उनकी भावनाएं आहत होती हैं।"संत समाज ने प्रशासन से आग्रह किया है कि मथुरा में मांस और मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

