विद्यालय में छात्राओं से कराया गया झाड़ू-पोछा, अभिभावकों ने जताई नाराज़गी

Mathura News: विद्यालय में छात्राओं से झाड़ू-पोछा, अभिभावकों ने जताई नाराज़गी

Amit Sharma
Published on: 29 Aug 2025 9:32 AM IST
विद्यालय में छात्राओं से कराया गया झाड़ू-पोछा, अभिभावकों ने जताई नाराज़गी
X

Mathura school news

Mathura News: मथुरा (फरह विकास खंड) — प्राथमिक विद्यालय भाहई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्राएं कक्षाओं में झाड़ू-पोछा करती हुई नजर आ रही हैं। यह घटना सरकार की 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' मुहिम और शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE Act) की भावना के विरुद्ध मानी जा रही है।

अभिभावकों ने इस मामले पर कड़ी नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि वे अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कूल भेजते हैं, न कि सफाई कार्य के लिए। यह घटना न केवल विद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, "बच्चों से इस प्रकार का कार्य कराना शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ है। दोषियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"अभिभावकों ने इसे शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन बताया है और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story