Meerut News: सर्वाइकल कैंसर को मात देने का सबसे बड़ा हथियार है सही समय पर टीका: सीसीएसयू कुलपति

Meerut News: मंगलवार को महिला अध्ययन केंद्र और विश्वविद्यालय अस्पताल की ओर से आयोजित निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर बचाव टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के शुभारंभ अवसर पर बोल रही थीं।

Sushil Kumar
Published on: 9 Sept 2025 6:28 PM IST
Meerut News: सर्वाइकल कैंसर को मात देने का सबसे बड़ा हथियार है सही समय पर टीका: सीसीएसयू कुलपति
X

सीसीएसयू में तीसरे चरण का मुफ्त वैक्सीन कैंप  (photo: social media )

Meerut News: “सही समय पर लगाया गया टीका न सिर्फ बीमारी को रोकता है, बल्कि जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने की गारंटी भी देता है।” यह कहना है चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला का। वह मंगलवार को महिला अध्ययन केंद्र और विश्वविद्यालय अस्पताल की ओर से आयोजित निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर बचाव टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के शुभारंभ अवसर पर बोल रही थीं।

कुलपति प्रो. शुक्ला ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ती एक गंभीर बीमारी है, लेकिन सही समय पर टीकाकरण कराकर इसे रोका जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा, “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। इसे बचाने के लिए हमें समय रहते सही कदम उठाने होंगे।”

नियमित टीकाकरण और स्क्रीनिंग

कार्यक्रम की समन्वयक प्रो. बिंदु शर्मा ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन किशोरावस्था और युवावस्था में सबसे ज्यादा प्रभावी रहती है और इसे शादी से पहले लगवाना बेहतर माना जाता है। उन्होंने कहा कि “नियमित टीकाकरण और स्क्रीनिंग ही इस बीमारी को जड़ से खत्म करने का रास्ता है।”

चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार बंसल ने जानकारी दी कि इस चरण में 29 छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इन्हें 12 सितंबर तक पहली डोज दी जाएगी और छह महीने बाद दूसरी डोज भी निःशुल्क दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले दो चरणों में 140 छात्राओं को वैक्सीन दी जा चुकी है।

स्वामी कल्याण देव चिकित्सालय में आयोजित इस कैंप में वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, रिसर्च डायरेक्टर प्रो. बीरपाल सिंह, इंजीनियर मनोज कुमार और फार्मासिस्ट रीता रानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह अभियान न केवल छात्राओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित करेगा, बल्कि समाज में महिलाओं को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने की बड़ी पहल साबित होगा।

1 / 6
Your Score0/ 6
Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

Next Story