Meerut News: गौशाला में गायों की मौत पर आक्रोश, भाजयुमो नेता अंकित चौधरी ने मंत्री धर्मपाल सिंह से की मुलाकात

Meerut News: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित चौधरी (एडवोकेट) ने मेरठ सर्किट हाउस में प्रदेश के पशुपालन, दुग्ध विकास एवं राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात की।

Sushil Kumar
Published on: 19 July 2025 9:31 PM IST
Meerut News: गौशाला में गायों की मौत पर आक्रोश, भाजयुमो नेता अंकित चौधरी ने मंत्री धर्मपाल सिंह से की मुलाकात
X

भाजयुमो नेता अंकित चौधरी ने मंत्री धर्मपाल सिंह से की मुलाकात  (photo: social media )

Meerut News: मेरठ की एक नगर निगम संचालित गौशाला में हुई दर्जनों गायों की दुर्दशा और मौतों की खबर से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित चौधरी (एडवोकेट) ने मेरठ सर्किट हाउस में प्रदेश के पशुपालन, दुग्ध विकास एवं राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात की।

अंकित चौधरी ने मंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि 14 जुलाई को जिस तरह नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला में बीमार और भूखी गायों की तस्वीरें सामने आईं, वह न केवल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती हैं, बल्कि पूरे हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करती हैं। उन्होंने कहा कि जिस डॉक्टर हर्षल को गौशाला की जिम्मेदारी दी गई है, उसे साथ ही स्वास्थ्य विभाग की भी डबल ड्यूटी सौंप दी गई है, जिससे गौसेवा सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है।

ज्ञापन में कई प्रमुख मांगें रखी गईं:

गायों के चारे की दर ₹50 प्रति गाय से बढ़ाकर ₹100 की जाए, ताकि उन्हें पर्याप्त पोषण मिल सके।

गौ आश्रय स्थलों की निगरानी के लिए अलग विभाग का गठन हो, जो केवल गौशालाओं के रख-रखाव पर केंद्रित रहे।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा नियुक्त सभी डॉक्टरों की ड्यूटी प्रतिवेदन रूप में प्रस्तुत की जाए और जिम्मेदारी तय हो।

मेरठ की घटना की दोबारा पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

चौधरी ने मंत्री से यह भी कहा कि यदि गौसेवा के नाम पर चल रही यह खानापूरी और भ्रष्टाचार बंद नहीं हुए, तो जनता में सरकार की नीयत पर सवाल उठना तय है। मंत्री धर्मपाल सिंह ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया और कहा कि "गायों की सेवा हमारी प्राथमिकता है, लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।"

1 / 6
Your Score0/ 6
Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

Next Story