Meerut News: पति को मारकर ड्रम में दफनाया, अब जेल में बैठकर वकील बनना चाहती है 'क्रूर मुस्कान'!

Meerut News: मेरठ में एक पत्नी ने इस कहावत को ऐसा घिनौना रूप दे दिया कि इंसानियत तक शर्मसार हो गई। मुस्कान रस्तोगी, जिसने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने ही पति की खौफनाक हत्या की, अब जेल में बैठकर 'वकील' बनने का सपना देख रही है।

Sushil Kumar
Published on: 30 May 2025 1:36 PM IST
Meerut News: पति को मारकर ड्रम में दफनाया, अब जेल में बैठकर वकील बनना चाहती है क्रूर मुस्कान!
X

Meerut News

Meerut News: प्यार अंधा होता है — यह तो आपने सुना होगा। लेकिन मेरठ में एक पत्नी ने इस कहावत को ऐसा घिनौना रूप दे दिया कि इंसानियत तक शर्मसार हो गई। मुस्कान रस्तोगी, जिसने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने ही पति की खौफनाक हत्या की, अब जेल में बैठकर 'वकील' बनने का सपना देख रही है।जी हां, जो महिला पति के शव को ड्रम में डालकर सीमेंट से ढंकने का प्लान बना सकती है, अब वही महिला अदालत में 'न्याय' की बात कर रही है।अब कानून का सहारा लेना चाहती है मुस्कान!75 दिन से जेल की सलाखों के पीछे बंद मुस्कान अब डरने लगी है।उसे लग रहा है कि कोई भी वकील उसका केस ठीक से नहीं लड़ पाएगा।

इसलिए अब उसने खुद वकील बनने की ठानी है, ताकि खुद अपनी पैरवी कर सके। लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि मुस्कान सिर्फ 9वीं पास है।उसे पहले जेल में ही 10वीं और 12वीं पास करनी होगी, तभी एलएलबी का सपना पूरा हो पाएगा।जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि ऐसी पढ़ाई की अनुमति देने को लेकर विचार किया जा रहा है। न बेटी आई, न मां-बाप... मुस्कान जेल में बिल्कुल अकेलीइस खौफनाक हत्याकांड के बाद मुस्कान से उसका कोई अपना मिलने नहीं आया।न बेटी, न मां-बाप... किसी ने हाल तक नहीं पूछा।वहीं दूसरी ओर, साहिल से उसकी नानी और भाई मिलने जेल पहुंचे।ऐसा लगता है जैसे मुस्कान को समाज और अपने घरवालों ने पूरी तरह ठुकरा दिया है।लव मैरिज, बेटी और फिर मौत का प्लान!

मुस्कान और सौरभ की शादी लव मैरिज थी।सौरभ लंदन में नौकरी करता था। जब वह अपनी पत्नी और बेटी से मिलने मेरठ आया, उसे अपनी मौत का अंदाज़ा भी नहीं था।मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या की, शव के टुकड़े किए, ड्रम में डाला और सीमेंट से भर दिया।फिर दोनों हिमाचल घूमने निकल गए, मानो कुछ हुआ ही न हो! अब सवाल ये है — क्या जेल में शिक्षा के नाम पर ऐसे अपराधी 'न्याय का हथियार' बना सकते हैं?मुस्कान अब वकील बनने का सपना देख रही है...पर क्या जिसने रिश्तों की हत्या की, उसे कानून की किताबें थमानी चाहिए?

1 / 5
Your Score0/ 5
Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

Next Story