Moradabad News: मुरादाबाद मे लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला ने किया संविधान साहित्य वाटिका का उद्घाटन

Moradabad News:इस संविधान पार्क को मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित बुद्धि विहार फेस 2क्षेत्र में नगर निगम द्वारा अवस्थापन निधि के तहत 2एकड़ में स्थापित किया है।

Sudhir Goyal
Published on: 26 Jun 2025 8:57 AM IST
Moradabad News: मुरादाबाद मे लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला ने किया संविधान साहित्य वाटिका का उद्घाटन
X

Moradabad News

Moradabad News: मुरादाबाद के बुद्धि विहार फेस 2 में नगर निगम के तत्वधान में संविधान साहित्य वाटिका का उद्घाटन 25 जून को लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला ने किया। इस संविधान साहित्य वाटिका में सिंधु सभ्यता से लेकर वर्तमान गण राज्य तक की झलक प्रस्तुत की गई हैं।

इस संविधान पार्क को मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित बुद्धि विहार फेस 2क्षेत्र में नगर निगम द्वारा अवस्थापन निधि के तहत 2एकड़ में स्थापित किया है।इस में 15.5करोड़ की कुल लागत आई है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के अनुसार संविधान साहित्य वाटिका के निर्माण की शुरुआत फरवरी माह में हुई थी और ये वाटिका मार्च 25 में बनकर तैयार हो चुका था।

दिव्यांशु पटेल ने आगे बताया कि पार्क में संविधान की मूल प्रति की कारीगरी का ही स्तेमाल किया गया हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि संविधान पार्क में लड़कियों के लिए भी अंबर कैफे का निर्माण किया गया है इस कैफे में 400से अधिक पुस्तके होंगी। लड़किया इस कैफे में संविधान से संबंधित ओर नारी साहित्य तथा प्रतियोगिता से संबंधित पुस्तकों को निशुल्क पद सकेंगी।

मुरादाबाद में संविधान पार्क को जनता के समर्पित करने के उपरांत लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आजभारत विज्ञान को नई ऊंचाई दी है। ॐ विदुला ने कहा कि शुभाशु ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा को नई ऊंचाई दी हैं। आज भारत विज्ञान के अंदर ,टेक्नोलॉजी के अंदर हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा, इसे सभी नौजवानों को बधाई देता हुं। जो भारत के अंदर नए साइटिश्ट हे नए एडमिशन कर रहे हे वैज्ञानिक रूप से अंतरिक्ष के अंदर उनकी नई खोज से भारत ओर दुनिया को नया रास्ता मिलेगा। बुधवार को देर शाम 7.30बजे के लगभग उक्त संविधान वाटिका लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला के कर कमलों से जनता को समर्पित की गई है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Sudhir Goyal
ABOUT THE AUTHOR

Sudhir Goyal

Next Story