Raebareli News: रायबरेली की अर्चना देवी को मिला राष्ट्रपति रेंजर अवार्ड

Raebareli News: रायबरेली की अर्चना देवी को 2025 में राष्ट्रपति रेंजर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Narendra Singh
Published on: 1 Sept 2025 5:37 PM IST
Raebareli News: रायबरेली की अर्चना देवी को मिला राष्ट्रपति रेंजर अवार्ड
X

Raebareli News

Raebareli News: 31 अगस्त 2025 को हरियाणा के गदपुरी स्थित भारत स्काउट और गाइड नेशनल यूथ कांप्लेक्स में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति स्काउट/गाइड, रोवर/रेंजर अवार्ड प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की ओर से वर्ष 2016 के राष्ट्रपति रेंजर अवार्ड से रायबरेली की अर्चना देवी को सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के श्री मनसुख मांडविया के कर कमलों से प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में भारत स्काउट और गाइड संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. अनिल जैन, दिल्ली स्काउट गाइड राज्य के अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी, नेशनल चीफ कमिश्नर श्री के.के. खंडेलवाल सहित संस्था के वरिष्ठ अधिकारी और देशभर से चयनित राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त प्रतिभागी उपस्थित थे।वरिष्ठ लीडर ट्रेनर लक्ष्मीकांत शुक्ला ने जानकारी दी कि अर्चना देवी वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश से एकमात्र रेंजर थीं जिन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। लंबे इंतजार के बाद उन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ।

इस उपलब्धि पर जिला संस्था की लीडर ट्रेनर श्रीमती निर्मला देवी, श्रीमती साधना शर्मा, श्रीमती निरुपमा बाजपेई, श्रीमती कान्ति गुप्ता, श्रीमती लक्ष्मी सिंह, डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव, श्रीमती मोहित उपाध्याय, प्रतिमा सिंह, वंदना श्रीवास्तव, लीडर ट्रेनर श्री श्रीराम यादव, सचिव शत्रुघ्न सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, सहायक लीडर ट्रेनर देवेंद्र बाजपेई, जितेंद्र सिंह, हरनाथ पांडे आदि ने अर्चना देवी को हार्दिक बधाई दी।वर्तमान में गुरुकुल पब्लिक स्कूल, पुरासी हलोर, महाराजगंज में शिक्षिका के रूप में कार्यरत अर्चना देवी को विद्यालय की संस्थापक पूजा मिश्रा एवं प्रधानाचार्य बेबी सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं और स्काउट गाइड में जिले का नाम रोशन करने पर गर्व व्यक्त किया।

1 / 9
Your Score0/ 9
Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

Next Story