TRENDING TAGS :
Raebareli News: रायबरेली के सरेनी इलाके में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्मशान घाट और गांव प्रभावित
Raebareli: सरेनी इलाके में गंगा के बढ़ते जलस्तर से श्मशान घाट जलमग्न, प्रशासन अलर्ट, लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया।
Raebareli News: रायबरेली के सरेनी इलाके में गेंगासो गंगा घाट का जलस्तर बढ़ने से श्मशान घाट पानी में डूब गए हैं। शमशान जलमग्न होने से लोगों को दाह संस्कार करने में परेशानी हो रही है। दरअसल, पीछे से आ रहे पानी के चलते गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उधर इसी गेंगासो घाट पर जलस्तर के चलते स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
गंगा के जलस्तर बढ़ने को लेकर उप जिलाधिकारी मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बाढ़ चौकी में तैनात कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार इसकी मॉनीटिरिंग भी की जा रही है। बड़ी नाव कीभी वेवस्था भी की गयी है अभी खेतो में पानी आया है अभी आबादी में नही है फिर भी सभी टीमें लगा दी गयी है।
मिथिलेश त्रिपाठी.. एसडीएम
वहीं जिला अधिकारी हर्षिता माथुर के द्वारा सरेनी के गेगाशों घाट व डलमऊ घाट व ऊंचाहार के गोकना घाट के सभी क्षेत्र को एसडीएम के द्वारा लगातार भ्रमण करके जिन स्तरों में पानी भर रहा है। वहां पर लोगों को हटाया जा रहा है। मेडिकल की टीम को भी लगाया गया है। बाढ़ की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरे संसाधन की व्यवस्थाएं पूर्ण है। लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों को वहां से हटाया जा रहा है और सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा जा रहा है। हमारी टीममें लगातार भ्रमणशील हैं।

