Mathura News: मथुरा यमुना का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान के करीब पहुँची धारा

Mathura News: मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान के करीब पहुँच चुका है। पानी गांवों और मंदिरों में घुसने लगा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

Amit Sharma
Published on: 20 Aug 2025 7:50 AM IST
Mathura News: मथुरा यमुना का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान के करीब पहुँची धारा
X

Mathura News

Mathura News: मथुरा मांट क्षेत्र में यमुना नदी का स्वरूप अब रौद्र होता जा रहा है। ताजेवाला, ओखला और हिंडन बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार हर घंटे लगभग सवा लाख क्यूसेक पानी जिले की ओर छोड़ा जा रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा और अधिक गहरा गया है।नदी का जलस्तर हर घंटे करीब 3 मीटर बढ़ रहा है। लोगों में बेचैनी बढ़ती जा रही है यमुना का स्तर चेतावनी निशान को पार करते हुए 165.81 मीटर तक पहुँच गया। जबकि खतरे का निशान 166 मीटर पर तय है।

प्रशासन का कहना है कि यदि पानी का स्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो देर रात तक नदी पूरी तरह से खतरे के निशान को पार कर जाएगी।तेज़ बहाव का असर अब गांवों और बस्तियों पर भी दिखाई देने लगा है। मांट खादर क्षेत्र की गलियों और मकानों में पानी घुसने लगा है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना पड़ रहा है। कई परिवार अपने सामान और मवेशियों को लेकर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने लगे हैं।

यमुना की उफनती धारा का असर धार्मिक स्थलों पर भी दिख रहा है। मांट खादर स्थित प्रसिद्ध मानसरोवर राधारानी मंदिर तक पानी पहुँच चुका है। यहाँ दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अब सीधे यमुना के जल का स्पर्श कर रहे हैं और इसे यमुना मैया का आशीर्वाद मानकर धन्यवाद अर्पित कर रहे हैं।जिला प्रशासन ने हालात पर नज़र रखने के लिए अधिकारियों और बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा है। राहत एवं बचाव दल को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे नदी की ओर न जाएँ और किसी भी तरह की आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

1 / 9
Your Score0/ 9
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story