Raebareli News: रायबरेली में ऑनलाइन गेम की लत ने ली बीएससी छात्र की जान? शारदा नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास

Raebareli News: महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के असनी गांव के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बीएससी का छात्र विक्रांत कुमार ने शारदा नहर में छलांग लगा दी।

Narendra Singh
Published on: 23 July 2025 4:02 PM IST
Raebareli News: रायबरेली में ऑनलाइन गेम की लत ने ली बीएससी छात्र की जान? शारदा नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास
X

Raebareli online game addiction

Raebareli News: रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के असनी गांव के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बीएससी का छात्र विक्रांत कुमार ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि विक्रांत ऑनलाइन गेम की लत के कारण एक लाख तीस हजार रुपये हार गया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।

घटना की जानकारी

विक्रांत की साइकिल और मोबाइल नहर के किनारे मिले हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से विक्रांत की तलाश की जा रही है, मगर कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद एक किलो मीटर पर सौव को पाया है। विक्रांत के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ऑनलाइन गेम की लत: एक बढ़ता खतरा

ऑनलाइन गेम की लत आजकल के युवाओं में एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। कई मामले सामने आए हैं जहां युवाओं ने ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। जरूरी है कि हम अपने आसपास के लोगों पर नजर रखें और उन्हें इस लत से बचने में मदद करें ।

सावधानी और जागरूकता

यदि आप या आपके किसी परिचित को ऑनलाइन गेम की लत है, तो तुरंत मदद लें। काउंसलिंग और समय पर हस्तक्षेप से बड़ा नुकसान टाला जा सकता है। अपने बच्चों और युवाओं को ऑनलाइन गेम के खतरों के बारे में जागरूक करें और उनकी गतिविधियों पर नजर रखें।

1 / 7
Your Score0/ 7
Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

Next Story