आप ‘मौन’ रहें...लेकिन हमें बर्दाश्त नहीं, मौलाना साजिद रशीदी की जुबान काटने पर मिलेगा इनाम; योगी यूथ ब्रिगेड का बड़ा ऐलान

Maulana Sajid Rashidi Controversy: मौलाना के बयान से योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने ऐलान कर दिया है कि जो भी मौलाना साजिद रशीदी की जुबान काटकर लाएगा।

Shishumanjali kharwar
Published on: 29 July 2025 11:42 AM IST
Maulana Sajid Rashidi Controversy
X

Maulana Sajid Rashidi Controversy

Maulana Sajid Rashidi Controversy: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बवाल मचा हुआ है। संसद से लेकर सड़क तक सभी मौलाना के इस बयान की निंदा कर रहे हैं। डिंपल यादव को लेकर दिये गये गलत बयान पर हिंदुत्ववादी संगठन में भी आक्रोश है।

मौलाना के बयान से योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने ऐलान कर दिया है कि जो भी मौलाना साजिद रशीदी की जुबान काटकर लाएगा। उसको 1.51 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद अजय तोमर ने कहा कि वह यह सब इसलिए कर रहे हैं ताकि भविष्य में कोई भी किसी हिंदू महिला के लिए अपमानजनक शब्द का प्रयोग न कर सके।

उल्लेखनीय है कि संसद के पास स्थित एक मस्जिद में समाजवादी पार्टी की बैठक को लेकर मामला गरमाया हुआ है। इसी बैठक को लेकर मौलाना साजिद रशीदी के आपत्तिजनक बयान दिया। मौलाना साजिद रशीदी ने सपा की मस्जिद में हुई बैठक में मौजूद डिंपल यादव और इकरा हसन के कपड़ों को लेकर टिप्पणी की थी। मौलाना ने कहा था कि डिंपल यादव ने जो साड़ी पहनी। उनकी पूरी पीठ नंगी थी और सिर पर पल्लू भी नहीं था।

मौलाना के बयान पर मचा घमासान

मौलाना मौलाना साजिद रशीदी ने एक टीवी डिबेट के दौरान यह बातें कही थी। इस बयानबाजी के विरोध में हिंदुत्ववादी संगठन ने विरोध किया है। मौलाना के खिलाफ राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाने में एफआईआर भी दर्ज करायी गयी है। मौलाना के विवादित बयान के विरोध में योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने कहा कि बेशक अखिलेश यादव की विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन वह हिंदू महिला का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मौलाना की हड्डी तोड़ देंगे

अजय तोमर ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव मुस्लिम वोट के लिए इस कदर अंधे हो गए हैं कि अपनी पत्नी का सम्मान ही भूल गये। आप मौन रहें, लेकिन हमें यह बर्दाश्त नहीं है। मौलाना की हड्डी तोड़ देंगे। उसकी ऐसी पिटाई होगी कि वह सपने में भी हिन्दू स्त्री का अपमान नहीं कर सकेगा। इस्लाम में तीन तलाक़ और हलाला के नाम पर मुस्लिम महिलाओं का शोषण होता है।

अजय तोमर ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जब अपनी पत्नी के सम्मान के लिए लड़ नहीं सकते तो फिर वह हिंदू महिलाओं के मान कैसे बचाएंगे। इसके साथ ही अजय तोमर ने घोषणा की कि मौलाना साजिद रशीदी की जुबान काटकर लाने वाले को 1.51 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story