भाजपा चुनावी भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय, वोट चोरी के आरोप पर चुनाव आयोग से अखिलेश यादव की सफाई देने की मांग

Akhilesh Yadav Statement: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा को 'भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय' बताते हुए कहा कि वह चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांड विश्वविद्यालय है। देश में सबसे ज़्यादा फर्जी वोट भाजपा ने बनवाए हैं।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 10 Aug 2025 8:21 PM IST
Akhilesh Yadav Statement
X

Akhilesh Yadav Statement (Photo: Network)

Akhilesh Yadav Statement: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को वोट चोरी के आरोपों पर सफाई देनी चाहिए। विश्वसनीयता और चुनावी पारदर्शिता बनी रहे। अगर जनता का संवैधानिक संस्थाओं से विश्वास उठ गया, तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

भाजपा चुनावी भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 'भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय' बताते हुए कहा कि वह चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांड विश्वविद्यालय है। देश में सबसे ज़्यादा फर्जी वोट भाजपा ने बनवाए हैं। भाजपा कुछ लोगों की मिलीभगत से अपने समर्थक मतदाताओं के नाम बढ़वा देती है। विरोधियों के नाम मतदाता सूची से गायब करवा देती है।

वीडियो फुटेज और शिकायतों का हवाला

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कई घटनाओं का हवाला दिया है। जिनमें चुनावी धांधली के आरोप लगे हैं। उसमें एक वीडियो में युवक को छह वोट डालने का दावा करते देखा गया। भाजपा समर्थक एक पुलिस अधिकारी का वीडियो सामने आया था। जिसमें पिस्तौल तानकर महिला मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहा था। कुंदरकी, मीरापुर और अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनावों में फर्जी मतदान के आरोप लगे थे।

ईवीएम खराब बता गुमराह किया गया

अखिलेश यादव ने कहा कि इन चुनावों में भाजपा ने अपने समर्थकों से कई-कई वोट डलवाए, जबकि विपक्षी मतदाताओं को धमकाकर या ईवीएम खराब होने का बहाना बनाकर मतदान से रोका गया था। पिछले चुनाव में भाजपा ने खिलाफ डाले गए वोटों को खारिज करवाकर व जिलाधिकारी (DM) के दबाव में जीत के सर्टिफिकेट बदलवाकर दो दर्जन से ज़्यादा सीटों पर जीत हासिल की थी। सपा ने मतदाता सूची में हेराफेरी को लेकर 18,000 एफिडेविट चुनाव आयोग को दिए थे।

एफिडेविट पर नहीं की गई कोई कार्रवाई

आज तक एफिडेविट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आयोग इस मामले में "कुंडली मारकर बैठ गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि अब यह दिन के उजाले की तरह साफ है कि चुनाव आयोग कि साख जनता की निगाहों में गिर गई है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश कर रही है, लेकिन सपा 2027 के चुनावों में वोटों की हेराफेरी और चोरी नहीं होने देगी। इसके लिए कार्यकर्त्ताओं को जागरूक करके विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story