25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने कब्जे में लेकर अस्पताल में कराया भर्ती

Shamli News: शामली में 25 हज़ारी इनामी बदमाश समीर मुठभेड़ में घायल

Pankaj Prajapati
Published on: 11 Sept 2025 8:18 AM IST
25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने कब्जे में लेकर अस्पताल में कराया भर्ती
X

 Shamli Police Encounter

Shamli News: जनपद शामली में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश समीर पुत्र बारू, निवासी थाना कोतवाली शामली, पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मुठभेड़ कंडेला बाईपास पुल के पास हुई, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश समीर किसी वारदात की फिराक में मोटरसाइकिल पर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की।जैसे ही पुलिस ने समीर को रुकने का इशारा किया, उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें बदमाश घायल हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा।

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।एसपी शामली एन.पी. सिंह ने बताया कि समीर एक शातिर अपराधी है, जिस पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।एसपी ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है।फिलहाल पुलिस समीर के आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी जुटा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Pankaj Prajapati
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Prajapati

Next Story