Shravasti News: बीडीओ इकौना को विधायक तथा डीएम ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का चित्र भेंटकर दी भाव भीनी विदाई

Shravasti News: भाजपा विधायक पंडित राम फेरन पांडेय ने उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का चित्र भेंटकर भाव भीनी विदाई दी और उनको भविष्य की शुभकामनाएं दी।इ

Radheshyam Mishra
Published on: 26 July 2025 6:32 PM IST
Shravasti News: बीडीओ इकौना को विधायक तथा डीएम ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का चित्र भेंटकर दी भाव भीनी विदाई
X

 Shravasti News

Shravasti News: जिले के विकास खंड इकौना के बीडीओ चंद्रभूषण त्रिपाठी का शासन द्वारा जनपद सिद्दार्थ नगर में स्थानांतरण किए जाने पर भाजपा विधायक पंडित राम फेरन पांडेय ने उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का चित्र भेंटकर भाव भीनी विदाई दी और उनको भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस दौरान विधायक रामफेरन पाण्डेय ने कहा कि श्री त्रिपाठी के कार्यकाल में इकौना विकास खंड के समेकित विकास की दिशा में प्रेरणादायक बताया।

उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी सक्रिय भूमिका और सजग कार्यशैली हमेशा याद की जाएगी।कहा कि उनके दो वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के विशेष योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य जिस तरीके से किए गए वह सराहना के योग्य है।इस दौरान डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि बीडीओ चंद्र भूषण त्रिपाठी के कार्य काल में सीएम डैस बोर्ड का पैरामीटर का अच्छा प्रदर्शन रहा ।

और जिसमें खंड विकास अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा है।डीएम ने सम्मानित करते हुए कहा कि एक अधिकारी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है कि वह सरकार की योजनाओं को जहां जमीन स्तर पर लागू करे,वही जनता से आत्मीयता जोड़कर काम करें और सिस्टम पर जनता का विश्वास बनाए रखें । समारोह में क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक विधायक पुत्र अवधेश कुमार पांडे ,गिलौला प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र ,विधायक प्रतिनिधि बिन्नू तिवारी ,परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार, सहायक अभियंता रूद्रमणि तिवारी ,तकनीकि अधिकारी उदय प्रताप मिश्रा, राम कैलाश, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल त्रिपाठी, आदेश त्रिपाठी ,राजीव कुमार, प्रधान दिलीप शुक्ला, प्रधान बैजनाथ मिश्रा सहित तमाम ग्राम पंचायत अधिकारी व कार्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

1 / 8
Your Score0/ 8
Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

Next Story