Shravasti News: महाविद्यालय में मनाई गई राजा चंद्रमणि कांत सिंह की जयंती, राजा अलक्षेन्द्र ने दिया शिक्षित राष्ट्र का मंत्र

Shravasti News: मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षित समाज से ही एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है।

Radheshyam Mishra
Published on: 25 July 2025 5:24 PM IST
Shravasti News: महाविद्यालय में मनाई गई राजा चंद्रमणि कांत सिंह की जयंती, राजा अलक्षेन्द्र ने दिया शिक्षित राष्ट्र का मंत्र
X

महाविद्यालय में मनाई गई राजा चंद्रमणि कांत सिंह की जयंती, राजा अलक्षेन्द्र ने दिया शिक्षित राष्ट्र का मंत्र   (photo: social media )

Shravasti News: जिला मुख्यालय भिनगा अन्तर्गत राजा वीरेंद्र कांत महाविद्यालय परिसर में स्वर्गीय राजा चंद्रमणि कांत सिंह की 84 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षतामहाविद्यालय के प्रिंसिपल डा ए पी सिंह ने की। मुख्य अतिथि विद्यालय के संरक्षक व भाजपा नेता राजा अलक्रषेन्द्र कांत सिंह रहे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षित समाज से ही एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है। बच्चे अनुशासित हों इसके लिए जरूरी है कि हम स्वयं अनुशासित रहें। उन्होंने कहा कि समाज को एक नई दिशा देने के लिए हमें अपने अंदर बदलाव लाना होगा। प्रबंधक ने कहा कि राज परिवार शिक्षा के क्षेत्र में अपना प्रयास निरंतर जारी रखेगा।

व्यक्ति और कृतित्व पर प्रकाश डाला

विशिष्ट अतिथि रानी संजीता सिंह ने स्वर्गीय राजा चंद्रमणि कांत सिंह के व्यक्ति और कृतित्व पर प्रकाश डाला और आए हुए अतिथियों की प्रशंसा की। साथ ही महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को पूरी मेहनत और लगन से पढाई करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व राजा अलक्षेन्द्र कांत और रानी संजीता सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने राष्टृ भक्ति पर आधारित संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इसमें बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा परिमोदन वाल, छात्रा प्रतिभा और छात्रा नुरू निशा ने अपने संस्कृति कार्यक्रम से मन मोह लिया।इस मौके पर गजेंद्र प्रताप सिंह प्रेसिपल डा ए पी सिंह , सचिव मनोज कुमार सिंह,डा महेश दूबे,श्री दूधनाथ शुक्ल,श्री एस के सिंह,सीडी पाठक,प्रिसी सिंह,अमित सिंह, गुरूदेव प्रसाद वर्मा,पवन त्रिपाठी, पिंटू सिंह, संतोष वर्मा, आदर्श त्रिपाठी,राजीव टंडन, कजन मिंया, गजेन्द्र सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

Next Story