नेपाल में हिंसा को लेकर सतर्क सिद्धार्थनगर प्रशासन, सीमावर्ती इलाकों में कंट्रोल रूम सक्रिय

Siddharthnagar News: नेपाल में हिंसा के बीच सिद्धार्थनगर में अलर्ट, सीमा पर कंट्रोल रूम सक्रिय

Intejar Haider
Published on: 10 Sept 2025 3:31 PM IST
नेपाल में हिंसा को लेकर सतर्क सिद्धार्थनगर प्रशासन, सीमावर्ती इलाकों में कंट्रोल रूम सक्रिय
X

Siddharthnagar News 

Siddharthnagar News: पड़ोसी देश नेपाल में जारी हिंसक आंदोलन को देखते हुए सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के निर्देश पर तहसील नौगढ़ और शोहरतगढ़ में 24x7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान की जा सके।

📞 नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर:

शोहरतगढ़: 05544-297060

नौगढ़: 7398050056

प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बॉर्डर से सटी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में डुग्गी मुनादी कराकर लोगों को सतर्क करें।

सीमावर्ती गांवों में "विलेज डिफेंस टीम" गठित

प्रशासन ने सभी सीमावर्ती पंचायतों में 'विलेज डिफेंस टीम' का गठन किया है, जो अवैध गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखेंगी।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध या अवैध गतिविधि में लिप्त पाया जाता है, तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना या जिला प्रशासन को दी जाए। साथ ही, नशे की हालत में पाए जाने या संदिग्ध स्थिति में घूमने वाले लोगों की भी जानकारी प्रशासन को देने की अपील की गई है।

जनता से अपील

प्रशासन ने जनपदवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और किसी भी आपात स्थिति में दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने का अनुरोध किया है। यह कदम नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story