Siddharthnagar News: बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का DM व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

Siddharthnagar News: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नौगढ़ के बांसी स्टैण्ड, इटवा कस्बा तथा थाना डुमरियागंज क्षेत्र के बेवा में आयोजित जुलूसों का जायजा लिया।

Intejar Haider
Published on: 5 Sept 2025 5:48 PM IST
Siddharthnagar News: बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का DM व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
X

बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का DM व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण  (photo: social media )

Siddharthnagar News: बारावफात के अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकलने वाले जुलूसों की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नौगढ़ के बांसी स्टैण्ड, इटवा कस्बा तथा थाना डुमरियागंज क्षेत्र के बेवा में आयोजित जुलूसों का जायजा लिया। विशेष रूप से बेवा में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पैदल मार्च कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को परखा और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल से सीधे संवाद कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि जुलूस के मार्गों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की परंपरा रही है और प्रशासन इसका पूर्ण पालन सुनिश्चित करेगा।

आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई

इस मौके पर संबंधित थाना प्रभारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सतर्क रहकर हर गतिविधि पर निगरानी बनाए रखें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करें। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


डीएम और एसपी का यह निरीक्षण जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता का परिचायक रहा।

1 / 8
Your Score0/ 8
Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story