Sitapur News: सीतापुर में प्रेम संबंध के चलते युवती की हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Sitapur News: शुरुआती जांच में ही युवती की मौत गला घोटने और शरीर पर दांत से काटने के निशान से होने की पुष्टि हुई थी।

Sami Ahmed
Published on: 24 Jun 2025 3:38 PM IST
Sitapur News: सीतापुर में प्रेम संबंध के चलते युवती की हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
X

आरोपी प्रेमी गिरफ्तार  (photo: social media )

Sitapur News: यूपी के सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। यह हत्या प्रेम संबंधों में बने तनाव के चलते की गई थी। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने इस मामले में आरोपी युवक अरमान को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 21 जून को रामपुर मथुरा क्षेत्र के एक खेत में युवती सलीमुन का शव बरामद हुआ था। शुरुआती जांच में ही युवती की मौत गला घोटने और शरीर पर दांत से काटने के निशान से होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

आरोपी पहले से था शादीशुदा

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका सलीमुन और आरोपी अरमान के बीच प्रेम संबंध थे। हालांकि अरमान की शादी तीन महीने पहले हो चुकी थी, लेकिन वह सलीमुन के संपर्क में बना हुआ था। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच की, जिसमें सामने आया कि घटना की रात सलीमुन की अरमान से आखिरी बार बातचीत हुई थी, इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।

शादी का दबाव बना रही थी सलीमुन

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ में अरमान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि सलीमुन उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। इस तनाव के चलते उसने सलीमुन को मिलने के लिए बुलाया और खेत में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Sami Ahmed
ABOUT THE AUTHOR

Sami Ahmed

Next Story