Sonbhadra News: हापुड़ प्रकरण को लेकर लेखपालों में उबाल, कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

Sonbhadra News: ओबरा में आक्रोशित लेखपालों ने जमकर नारे लगाए और एसडीएम को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा।

Kaushlendra Pandey
Published on: 14 July 2025 8:35 PM IST
Sonbhadra News: हापुड़ प्रकरण को लेकर लेखपालों में उबाल, कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
X

हापुड़ प्रकरण को लेकर लेखपालों में उबाल, कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध  (photo: social media )

Sonbhadra News: हापुड़ में डीएम की कथित उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के चलते लेखपाल सुभाष मीणा की मौत मामले में सोमवार को पूरे जिले में लेखपालों में उबाल की स्थिति बनी रही। सुबह 10 बजे से दो बजे कार्य बहिष्कार कर, तहसील मुख्यालयों पर लेखपालों ने धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए, प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, आश्रितों को तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध कराए जाने, नौकरी देने, अधिकारियों को अधीनस्थों के साथ सम्मानजक व्यवहार के लिए निर्देश दिए जाने की मांग की।

सदर तहसील मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह की अगुवाई में कार्य बहिष्कार करते हुए, धरना देकर आवाज उठाई गई। एसडीएम को मांगों से संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान साजिद खान, संजय सिंह, सिंह, हृदयेश कुशवाहा, भगवान, मनोज, पंकज, रत्नेश शुक्ल, अरविंद चौबे, संजीव कुमार, मनीष, रेशमा, कंचन, श्वेता सिंह, निशा, मनीष सिंह, अनीता, रूबी, प्रियंका, प्रिया आदि की मौजूदगी बनी रही।

ओबरा में आक्रोशित लेखपालों ने जमकर नारे लगाए और एसडीएम को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। कुलदीप, ओम प्रकाश, ज्योति जायसवाल, अरविंद यादव, श्याम बली, बबलू, प्रवीण कुमार, अमित सिंह, सत्य प्रकाश आदि का कहना था कि प्रकरण की जांच रिपोर्ट तलब कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाए। मृतक आश्रित को योग्यतानुसार सरकार सेवा में नियुक्ति और अधिकारियों को अधीनस्थों के साथ मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के लिए निर्देश जारी किया जाए।

धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार कर आवाज उठाई

घोरावल में भी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील इकाई की तरफ से धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार कर आवाज उठाई गई। मांगों से संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। अध्यक्ष गोपेंद्र पांडेय, मंत्री अजय विक्रम देव सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव सिंह चंदेल, उप मंत्री उत्कर्ष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष फिरदौस कौसर, आडिटर संतोष सिंह, तहसील मीडिया प्रभारी मनीष सिंह आदि की मौजूदगी बनी रही।


दुद््धी में भी लेखपाल संघ की तहसील इकाई ने कार्य बहिष्कार करते हुए एसडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, संतोष यादव, अरुण कुमार कनौजिया, मुकेश गुप्ता, लाल बाबू आदि का कहना था कि हापुड़ में जिस तरह से दमनात्मक व्यवहार एवं उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के चलते लेखपाल की हृदयविदारक मृत्यु हो गई, उसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सभी ने दोषियों के जल्द कार्रवाई की आवाज उठाई।



1 / 6
Your Score0/ 6
Kaushlendra Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Kaushlendra Pandey

Next Story