UP BJP New President: केशव मौर्य को फिर मिल सकती है प्रदेश अध्यक्ष की कमान, भाजपा नेतृत्व जल्द कर सकता है ऐलान

UP BJP New President: उत्तर प्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव की संभावना है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें तेज हैं। पार्टी नेतृत्व जल्द उनके नाम की घोषणा कर सकता है।

Shivam Shrivastava
Published on: 11 July 2025 9:30 PM IST
UP BJP New President: केशव मौर्य को फिर मिल सकती है प्रदेश अध्यक्ष की कमान, भाजपा नेतृत्व जल्द कर सकता है ऐलान
X

Keshav Prasad Maurya New UP BJP President: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा सियासी बदलाव जल्द सामने आ सकता है। भाजपा के भीतर चल रही हलचल और सूत्रों की मानें तो राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शीघ्र ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके पीछे की वजह है उन्हें पार्टी का अगला प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व इस पद के लिए मौर्य के नाम पर लगभग सहमत हो चुका है और 13 जुलाई के बाद किसी भी दिन उनके नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। कहा जा रहा है कि यह बदलाव 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक रूप से किया जा रहा है।

अमित शाह और राजनाथ सिंह से मुलाकातें बनी चर्चा का केंद्र

बीते दिनों में केशव मौर्य की दो अहम मुलाकातों ने इन अटकलों को और हवा दी है। पहले उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय राजनीति के चाणक्य एवं हम जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत व मार्गदर्शक, देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंटकर 2027 में उत्तर प्रदेश में 2017 दोहराने एवं तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इसके तुरंत बाद उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। जिसे उन्होंने शिष्टाचार मुलाकात बताया। लेकिन उनके पोस्ट में रक्षा मंत्री को प्रेरणास्रोत बताना और चेहरे की आत्मविश्वास भरी चमक ने राजनीतिक हलकों में नए मायने जोड़ दिए।

2017 की प्रचंड जीत के समय भी अध्यक्ष थे केशव मौर्य

गौरतलब है कि 2017 में जब बीजेपी ने यूपी में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। तब भी केशव प्रसाद मौर्य ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। अब जब वह फिर से 2027 में 2017 दोहराने की बात कर रहे हैं। तो यह अटकलें तेज हो गई हैं कि भाजपा उन्हें दोबारा संगठन की कमान सौंपने जा रही है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story