TRENDING TAGS :
Varanasi News: विद्यालय बचाओ अभियान के तहत चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न
Varanasi News: चौपाल में प्रभावित बच्चों, अभिभावकों और रसोईया ने अपनी-अपनी पीड़ा व्यक्त की और विद्यालय को बंद होने से बचाने के लिए समर्थन जुटाया।
वाराणसी में विद्यालय बचाओ अभियान को बल: मधुशाला नहीं (photo: social media )
Varanasi News: वाराणसी में जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय बचाओ अभियान के तहत हरहुआ ब्लॉक के ग्राम सभा बहोरीपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय देवनाथपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में जनसंपर्क किया और विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों एवं अभिभावकों के साथ चौपाल लगाकर संवाद स्थापित किया। चौपाल में प्रभावित बच्चों, अभिभावकों और रसोईया ने अपनी-अपनी पीड़ा व्यक्त की और विद्यालय को बंद होने से बचाने के लिए समर्थन जुटाया।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के स्कूल बंद कर मर्जर योजना से छात्र-छात्राएं, अभिभावक गण, रसोईया एवं शिक्षामित्र काफी मर्माहत है। गांव के आसपास के बच्चे विद्यालय में पढ़ने आते हैं, यदि इस विद्यालय को बंद किया जाता है, तो इस विद्यालय के बच्चों को ढाई तीन किलोमीटर दूर दूसरे गांव में पढ़ने जाना होगा। जो बच्चों और अभिभावकों के लिए बहुत ही मुश्किल कार्य होगा।
अभिभावकों के लिए अपने बच्चों को रोज स्कूल छोड़ने असंभव कार्य
गांव के नागरिक ज्यादातर गरीब एवं मजदूर वर्ग से आते हैं और अभिभावकों के लिए अपने बच्चों को रोज स्कूल छोड़ने और रोज स्कूल से लेकर घर आना एक असंभव कार्य होगा। उन्हें अपने काम-धाम और मजदूरी पर भी जाना होता है, बच्चों के लिए स्कूल अकेले जाना-आना संभव नहीं होगा, क्योंकि रास्ते में ऐसी सड़के हैं जिस पर तेज गति से दो पहिया, चार पहिया वाहन एवं भारी वाहन चलते है। ऐसे स्थिति में बच्चों के लिए बेहद खतरनाक और जान लेवा भी हो सकता है। ऐसी हालत में इस विद्यालय को बंद करना छात्रों के लिए बेहद मुश्किल और जोखिम भरा हो सकता है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा उनकी शिक्षा को एक तरह से समाप्त करने वाला फैसला हो सकता है। उत्तर प्रदेश में मर्ज किए जाने वाले सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विद्यालय बचाओ अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, गुलाब सिंह राठौड़, राजेश कुमार वर्मा (मास्टर), अमर सिंह पटेल एडवोकेट, जयकिशन पटेल, सुनील सिंह, अजय सिंह, सुभाष राजभर, अभिभावकों, रसोईया लालमणि देवी व जड़ावती देवी और विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे आदि मौजूद थे।


