कौन हैं नीतू उर्फ नसरीन? प्रेग्नेंसी में दिक्कत पर छांगुर बाबा से मिली, फिर संभाला धर्मांतरण का नेटवर्क

Balrampur Conversion Case Update: नीतू उर्फ नसरीन छांगुर बाबा के गैंग की सक्रिय सदस्य है। छांगुर बाबा जहां भी जाता था। वह उसके साथ ही होती थी। आखिर नीतू उर्फ नसरीन छांगुर बाबा से कैसे मिली।

Shishumanjali kharwar
Published on: 10 July 2025 4:40 PM IST
Balrampur Conversion Case Update
X

Balrampur Conversion Case Update

Balrampur Conversion Case Update: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद में अवैध धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद से ही छांगुर बाबा के काले साम्राज्य के सच की एक-एक परत खुलती जा रही है। अवैध धर्मांतरण का गोरखधंधा करने वाला छांगुर बाबा बेहद शाति है। उसके गैंग के एजेंट हिंदू लड़कियों को पहले अपने प्रेम के जाल में फंसाते थे और फिर ब्रेनवॉश करने के बाद उनका धर्म परिवर्तन किया जाता था।

जांच में यह सामने आया है कि अब तक डेढ़ हजार से ज्यादा लड़कियों को धर्म परिवर्तन कराया गया है। छांगुर बाबा के इस काले कारनामें में उसकी मदद नीतू उर्फ नसरीन करती थी। वह हमेशा छांगुर बाबा के साथ रहती थी और लड़कियों का ब्रेनवॉश करती थी। पुलिस ने नसरीन को भी गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने दोनों को सात दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

कौन हैं नीतू उर्फ नसरीन

नीतू उर्फ नसरीन छांगुर बाबा के गैंग की सक्रिय सदस्य है। छांगुर बाबा जहां भी जाता था। वह उसके साथ ही होती थी। आखिर नीतू उर्फ नसरीन छांगुर बाबा से कैसे मिली। इसकी कहानी हैरान कर देने वाली है। दरअसल तमिलनाडु की रहने वाली नीतू वोहरा उर्फ नसरीन मुंबई में अपने पति नवीन वोहरा के रहती थी। शादी के काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्हें बच्चा नहीं हुआ। नीतू की प्रेग्नेंसी में समस्या आ रही थी। किसी ने पीर बाबा बताकर उसकी मुलाकात छांगुर बाबा से करायी। छांगुर बाबा ने उसे कुछ दवाइयां और अंगूठियां दी। छांगुर बाबा की बातों से नीतू और नवीन इस कदर प्रभावित हो गये कि दोनों मुंबई छोड़कर उसके साथ बलरामपुर में आकर रहने लगे।

छांगुर बाबा से प्रभावित होकर नीतू ने किया धर्म परिवर्तन

छांगुर बाबा ने नीतू को भी प्रभावित कर उसका धर्म बदलवा दिया और फिर नीतू नसरीन बन गयी। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया है कि नसरीन को छांगुर बाबा बीवी की तरह रखता था। नसरीन छांगुर बाबा के गैंग को संभालने लगी थी। वहीं उसका पति नवीन छांगुर बाबा की गाड़ी चलाता था।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story