Raebareli: बची युवक की जान, सोशल मीडिया पर आत्महत्या की दी थी चेतावनी

Raebareli: मामला जानकारी में आते ही खीरों थाने की पुलिस तुरंत हरकत में आई और महज 20 मिनट के भीतर युवक को खोजकर सुरक्षित बचा लिया।

Narendra Singh
Published on: 3 Aug 2025 8:38 PM IST
X

Raebareli News: रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता ने एक युवक की जान बचा ली। मामला खीरों के नुनेरा गांव निवासी शिवम पुत्र स्वर्गीय राम बहादुर का है, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (Meta) पर एक वीडियो डालकर आत्महत्या करने की घोषणा कर दी थी। वीडियो सामने आते ही खीरों थाने की पुलिस तुरंत हरकत में आई और महज 20 मिनट के भीतर युवक को खोजकर सुरक्षित बचा लिया।

शिवम ने अपने वीडियो में गांव के पूर्व प्रधान बबलू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था और इसी मानसिक दबाव के कारण आत्महत्या की चेतावनी दी थी। वीडियो वायरल होते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने हल्का इंचार्ज को तत्काल निर्देश दिया। पुलिस टीम ने लोकेशन ट्रैक कर शिवम को झमकुरियापुर गांव स्थित पारस भट्टा के पास से खोज निकाला।

पुलिस ने शिवम को थाने लाकर परिवार को सूचित किया और उसकी मानसिक स्थिति की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि युवक से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन उसकी बातों को गंभीरता से लिया गया है और जो भी उचित कानूनी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार मिश्र ने न्यूजट्रैक को इस सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए पूरा मामला बताया और जानकारी दी कि पुलिस ने किस तरह से त्वरित कार्रवाई कर घटना को कारित होने से रोका।

1 / 7
Your Score0/ 7
Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

Next Story