Bulandshahr News: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाला रीलबाज अनस गिरफ्तार

Bulandshahr News: बुलंदशहर में पाकिस्तान जिंदाबाद और पीएम मोदी को अपशब्द कहते हुए मुस्लिम युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

Sandeep Tayal
Published on: 8 Aug 2025 4:32 PM IST (Updated on: 8 Aug 2025 5:58 PM IST)
X

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में पाकिस्तान जिंदाबाद और पीएम मोदी को अपशब्द कहते हुए मुस्लिम युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,एसपी सिटी शंकर प्रशाद ने बताया किवीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई और वीडियो में दिख रहे युवक अनस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

रील बाजी के चक्कर में कर डाला राष्ट्रविरोधी कार्य!

बुलन्दशहर में गैर संप्रदाय के एक भारतीय युवक द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने और प्रधानमंत्री को लेकर अपशब्द बोलने का देश विरोधी वीडियो वायरल हो रहा है। जिससे राष्ट्रवादी, हिंदूवादी और भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने इसे राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिचायक बताते हुए कहा कि जो भारत में रहेगा, भारत की बात करेगा भी भारतीय हो सकता है, पिकस्टन जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को भारत छोड़ देना चाहिए। हालांकि मामले को लेकर पुलिस ने तत्परता दिखाई ।

एसपी सिटी शंकर प्रशाद ने बताया कि वीडियो पुराना है , हालांकि वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान अनस निवासी चरोरा मुस्तफाबाद के रूप में हुई है, जिसे औरंगाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पूर्व में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह रील बनाने के चक्कर में राष्ट्रविरोधी कार्य न करने की अपील कर चुके हैं। मगर रीलबाज युवा है कि फेमस होने के चक्कर में जेल जा रहे है। पिछले एक साल में एक दर्जन से अधिक युवा रील बाजी के चक्कर में सलाखों के पीछे जा चुके है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

Next Story