दुश्मन के लिए ‘काल’ है अग्नि-5 मिसाइल, ध्वनि से 24 गुना तेज गति, चीन-पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

Agni-5 Missile: अग्नि-5 की सबसे बड़ी खासियत है कि यह मिसाइल मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल्स (एमआईआरवी) तकनीक से लैस है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 16 Aug 2025 4:53 PM IST
Agni-5 Missile
X

Agni-5 Missile

Agni-5 Missile: भारत की अग्नि-5 मिसाइल ने पड़ोसी देशों पाकिस्तान और चीन की रातों की नींद उड़ा रखी है। अग्नि-5 इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है। अग्नि-5 की सबसे बड़ी खासियत है कि यह मिसाइल मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल्स (एमआईआरवी) तकनीक से लैस है। जिससे इसकी मारक क्षमता काफी ज्यादा है।

इसी तकनीक के चलते अग्नि-5 मिसाइल को ‘दिव्यास्त्र’ भी कहा जाता है। यह पाकिस्तानी और चीन के कई शहरों जैसे इस्लामाबाद से कराची, रावलपिंडी और चीन के बीजिंग और संघाई जैसे शहरों को तबाह कर सकता है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) अग्नि-5 को और ज्यादा सक्षम और उन्नत बनाने में जुटा हुआ है। एमआईआरवी तकनीक से लैस मिसाइलों को काफी खतरनाक माना जाता है।

दुश्मन की मिसाइलों को रास्ते में ढेर करने में सक्षम

एमआईआरवी तकनीक किसी भी मिसाइल को परमाणु हथियारों समेत कई अन्य हथियारों को ले जाने में सक्षम होता है। जिससे हर हथियार को अलग-अलग लक्ष्यों पर निशाना साधा जा सके। डीआरडीओ ने मिशन दिव्यास्त्र के तहत एमआईआरवी तकनीक वाली मिसाइल को बनाया है। एवियोनिक्स सिस्टम और उच्च सटीकता सेंसर पैकेज से लैस तकनीक यह सुनिश्चित करती है कि मिसाइलें सटीकता के साथ दुश्मन की मिसाइलों को रास्ते में ही ढेर कर दे।

लक्ष्य को तबाह कर सकती है अग्नि-5 मिसाइल

अग्नि-5 मिसाइल की गति ध्वनि से भी 24 गुना ज्यादा तेज है और यह 8.16 किमी प्रति सेकंड या 29,401 किमी प्रति घंटे की गति चलता है। यह मिसाइल रिंग लेजर जाइरोस्कोप इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम (NavIC) और सैटेलाइट गाइडेंस समेत उन्नत नेविगेशन सिस्टम से लैस है जिससे यह लक्ष्य को पलक झपकते तबाह कर सकता है। इसकी रेंज पांच हजार किलोमीटर है। लेकिन अब इसे आठ हजार किमी तक बढ़ाया जा सकता है। अपनी इन्हीं खासियतों के चलते अग्नि-5 मिसाइल को लेकर पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन की टेंशन बढ़ गयी है। अग्नि-5 चीन के कई शहरों बीजिंग, ग्वांगझाउ, शंघाई और हांगकांग को एक बार में निशाना बनाने में सक्षम है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story