Asim Munir Sri Lanka Visit: श्रीलंका दौरे पर जायेंगे आसिम मुनीर, श्रीलंका के साथ मिलकर रच सकते हैं भारत के खिलाफ साजिश

Asim Munir Sri Lanka Visit: पाकिस्तानी फील्ड मार्शल असीम मुनीर जुलाई के अंत में श्रीलंका का दौरा कर सकते हैं। यह यात्रा दोनों देशों के मजबूत रक्षा संबंधों को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हो रही है।

Shivam Shrivastava
Published on: 11 July 2025 6:00 AM IST (Updated on: 11 July 2025 6:00 AM IST)
Asim Munir Sri Lanka Visit: श्रीलंका दौरे पर जायेंगे आसिम मुनीर, श्रीलंका के साथ मिलकर रच सकते हैं भारत के खिलाफ साजिश
X

Asim Munir Sri Lanka Visit: पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर इस माह के अंत में संभवतः 21 जुलाई के आसपास श्रीलंका की यात्रा पर जा सकते हैं। यह दौरा दोनों देशों के लंबे और मजबूत रक्षा संबंधों को ध्यान में रखते हुए हो रहा है। विशेष रूप से लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम के खिलाफ श्रीलंका के संघर्ष के दौरान पाकिस्तान द्वारा प्रदान की गई सहायता को इस संदर्भ में अहम माना जाता है।

2009 में एलटीटीई के खिलाफ निर्णायक जीत में पाकिस्तान ने श्रीलंकाई सेना को न केवल गोला-बारूद और सैन्य उपकरण प्रदान किए थे। साथ ही प्रशिक्षण और खुफिया जानकारी भी साझा की थी। फील्ड मार्शल असीम मुनीर की यह यात्रा 2021 में तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की श्रीलंका यात्रा के बाद हो रही है। जिसमें पाकिस्तान ने 50 मिलियन डॉलर की रक्षा ऋण सुविधा देने की घोषणा की थी। उस समय दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास भी हुए थे।

2016 में नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री रहते हुए श्रीलंका का दौरा किया था। पाकिस्तान, श्रीलंका की वायुसेना के आधुनिकीकरण हेतु JF-17 लड़ाकू विमान बेचने का प्रयास करता रहा है। हालांकि, यह सौदा अब तक मूर्त रूप नहीं ले सका है। हाल ही में अप्रैल 2025 में इस्लामाबाद में आयोजित पाँचवीं पाकिस्तान-श्रीलंका सशस्त्र बल रक्षा वार्ता (AFDD) में दोनों पक्षों ने रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। इसमें श्रीलंका के रक्षा सचिव एयर वाइस मार्शल संपत थुयाकोंथा ने भाग लिया।

वर्तमान में श्रीलंका में पाकिस्तान के उच्चायुक्त मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) फहीम उल अजीज हैं। वो बलूच रेजिमेंट के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने मुर्री स्थित 12वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जीओसी और कराची में नेशनल गार्ड्स के महानिदेशक जैसे प्रमुख पदों पर सेवा दी है। बता दें कि श्रीलंका में पाकिस्तान के कई पूर्व राजनयिकों की पृष्ठभूमि भी सैन्य रही है। जो इन दोनों देशों के द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की गहराई को दर्शाता है।

1 / 10
Your Score0/ 10
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story