अय्याशी के लिए ‘कोख’ का सौदा! बच्चे को बेच उड़ाए पैसे, कंगाल होने पर फिर हुई प्रेग्नेंट और....

Child Selling China: दक्षिणी चीन के गुआंग्शी प्रांत में रहने वाली 26 साल की ह्वांग को उसके माता-पिता ने गोद लिया था। वह ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं थी। बेहद कम उम्र में उसने घर छोड़ दिया और फुजियान प्रांत के फूजौ में रहने लगी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 14 July 2025 6:12 PM IST
Child Selling China
X

Child Selling China

Child Selling China: चीन में ममता को शर्मसार करने वाली एक महिला इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस महिला ने केवल अपनी अय्याशी को पूरा करने के लिए अपनी कोख का एक बार नहीं बल्कि दो बार सौदा किया। पहले बच्चे को बेचकर उसने रुपयों से ऐश किया और फिर जब पैसे खत्म हो गये। तब वह फिर से प्रेग्नेंट हुई और अपने दूसरे बच्चे को भी बेच दिये। जब यह मामला सामने आया तब इस मां की ममता पर उंगली उठने लगी।

ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है महिला

दक्षिणी चीन के गुआंग्शी प्रांत में रहने वाली 26 साल की ह्वांग को उसके माता-पिता ने गोद लिया था। वह ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं थी। बेहद कम उम्र में उसने घर छोड़ दिया और फुजियान प्रांत के फूजौ में रहने लगी। अक्टूबर 2020 में ह्वांग ने पहले बच्चे को जन्म दिया। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वह अपने बच्चे के पालन-पोषण में असमर्थ थी। ऐसे में उसने बच्चे को बेचने का निर्णय लिया। उसकी यह मंशा जब उसकी मकान मालकिन को पता चली तब उसने अपने रिश्तेदार जिनके बच्चे नहीं थे, उन्हें बच्चा लेने के लिए तैयार किया।

ह्वांग ने 45,000 युआन (5 लाख 17 हजार रुपये) में बच्चा ली को बेच दिया। इन पैसों को ह्वांग ने लाइव स्ट्रीमिंग में उड़ा दिये। कुछ दिन बाद उसकी हालत फिर खराब हो गयी। तब उसने फिर खौफनाक निर्णय लिया और 2022 में दोबारा प्रेग्नेंट हुई। उसने बेटे को जन्म दिया। उसने अपने दूसरे बच्चे को भी बेच दिया। उसने दलाल को अपना दूसरा भी बच्चा महज 38,000 युआन (4 लाख 37 हजार रुपये) में बेच दिया।

उस दलाल ने बच्चे को किसी और को 103,000 युआन (12 लाख रुपये) में बेच दिया। ह्वांग ने फिर जो पैसे मिले उससे लाइव स्ट्रीमर्स को टिप देने और कपड़े खरीदने लगी। जब पुलिस को इस ममता की सौदागर मां के बारे में पता चला तब उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को ह्वांग के फोन में बच्चे बेचने की चैट भी मिली। पुलिस ने ह्वांग को कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट ने ह्वांग को 5 साल 2 महीने की सजा सुनाई। साथ ही ह्वांग पर फर्जीवाड़ा और तस्करी करने के लिए 30,000 युआन (3 लाख 59 हजार रुपये) का जुर्माना भी ठोंका।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story