कम आबादी या वजह कुछ और? इस देश में नाबालिग लड़कियां भी पैदा कर सकेगीं बच्चे, मिलेंगे एक लाख रुपए

Russia Birth Rate Crisis: सरकार की इस पहले से देश में कम आबादी की समस्या दूर हो सकेगी। रूस में यह योजना मार्च 2025 में दस हिस्सों में शुरू की गयी है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 6 July 2025 3:15 PM IST
Russia Birth Rate Crisis
X

Russia Birth Rate Crisis

Russia Birth Rate Crisis: रूस में लगातार गिरता जन्मदर और बढ़ती उम्र के लोगों की आबादी में बढ़ोत्तरी चिंता का विषय बन गया है। ऐसे में देश में जनसंख्या को बढ़ाने के लिए सरकार ने बच्चे पैदा करने के लिए लड़कियों को आर्थिक मदद भी देने की योजना बनायी है। रूस में लड़कियों को बच्चे पैदा करने के लिए एक लाख रुबल यानि लगभग एक लाख नौ हजार रुपए दिये जायेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार की तरफ से मिलने वाली यह धनराशि लड़कियों के स्वास्थ्य और पालन-पोषण के लिए दिया जाएगा। सरकार की इस पहले से देश में कम आबादी की समस्या दूर हो सकेगी। रूस में यह योजना मार्च 2025 में दस हिस्सों में शुरू की गयी है। सबसे गौर करने वाली बात यह है कि पहले यह योजना केवल बालिग युवतियों के लिए ही थी। लेकिन अब इसमें नाबालिग लड़कियों को भी शामिल किया गया है ताकि वह भी बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित हो सकें।

यूक्रेन से जंग वजह तो नहीं

आबादी बढ़ाने के लिए रूसी सरकार की इस योजना के पीछे एक वजह यूक्रेन से जंग भी मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन से युद्ध के दौरान अब तक लगभग 2.5 लाख सैनिक मारे जा चुके हैं। वहीं जंग के चलते काफी ज्यादा संख्या में पढ़े-लिखे लोगों ने भी रूस को छोड़ चले गये हैं। एक सर्वे के अनुसार 43 फीसदी लोग इस नीति के समर्थन में हैं। वहीं 40 फीसदी लोग इस योजना का विरोध कर रहे हैं।

बुजुर्ग आबादी ने बढ़ायी इन देशों की चिंता

कई देश बुजुर्ग आबादी की बढ़ती संख्या से जूझ रहे हैं। दक्षिण कोरिया में जन्मदर 0.55 फीसदी ही रह गयी है। यहां भी बुजुर्ग आबादी ज्यादा है। बताया जाता है दक्षिण कोरिया में युवा शादी ही नहीं करना चाहते हैं। वहीं चीन में भी यही समस्या सामने आ रही है। यहां जन्मदर 1.28 फीसदी है। आबादी बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कई सुविधाएं भी दी जा रही हैं। जापान में बर्थ रेट 1.26 फीसदी है। जापान सरकार ने भी युवाओं को बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने को कई योजनाएं शुरू की हैं।

1 / 10
Your Score0/ 10
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story