चकनाचूर हुआ पुतिन का घमंड! कुर्स्क में यूक्रेनी हमले ने ली रूसी नौसेना अधिकारी की जान, बनी 'महायुद्ध' की आशंका?

Russian Navy Killed By Ukraine: सोवियत संघ की सीमा से लगे कुर्स्क क्षेत्र के कोरनेवेओ में हुए इस हमला में 10 अन्य रूसी सैनिकों की भी मौत हुई, जिसकी पुष्टि पूरे रूस में व्यापक हुई है।

Priya Singh Bisen
Published on: 3 July 2025 4:55 PM IST (Updated on: 3 July 2025 5:05 PM IST)
Russian Navy Killed By Ukraine
X

Russian Navy Killed By Ukraine

Russian Navy Killed By Ukraine: रूसी नौसेना के उप प्रमुख मेजर जनरल मिखाइल गुडकोव की मौत हो गई है। यूक्रेन की तरफ से किए गए खतरनाक हमले में गुडकोव समेत 10 अन्य सैनिकों ने जान गंवा है। यूक्रेन सेना से जुड़े एक टेलीग्राम चैनल पर मिखाइल गुडकोव की मौत की पुष्टि की गई है। यूक्रेन की सीमा से लगे कुर्स्क क्षेत्र के कोरेनेवो में एक कमांड पोस्ट पर मिखाइल गुडकोव तैनात थे।

पुतिन ने मिखाइल गुडकोव को नियुक्त किया था नौसेना का डिप्टी-इन-चीफ

गुडकोव को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में मजबूती के साथ शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिले थे और यूक्रेन ने उन पर युद्ध अपराधों का आरोप लगाया था। क्रेमलिन की वेबसाइट पर एक बयान के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें मार्च में नौसेना का डिप्टी कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया था। रूसी रक्षा मंत्रालय या यूक्रेन की तरफ से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

बता दे, गुडकोव ने रूस के प्रशांत बेड़े की एक मरीन ब्रिगेड का नेतृत्व किया था, जो कुर्स्क में युद्ध कर रही थी। साल 2024 में अगस्त महीने में यूक्रेनी सेना ने कुर्स्क के कुछ बड़े भागों पर कब्जा कर लिया था।

कोरनेवेओ में बने रूसी कमांड पोस्ट पर हुए हमले से यह स्पष्ट हो गया है कि यूक्रेन अब सीमा पार आक्रमणों से रूसी उच्च कमान को भी निशाने पर ले रहा है। गुडकोव के निधन के साथ ही यह घटनाक्रम रूस के लिए बड़ा सैन्य झटका माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गुडकोव एक उच्च रैंकिंग अधिकारी थे जो रूसी नौसेना में उनके पद और भूमिकाओं के कारण खासतौर से चर्चित थे। उन्हें मोर्चे पर सक्रियता के लिए जाना जाता था।

सरकार की प्रतिक्रिया और रणनीतिक भूमिका

बता दे, रूसी रक्षा मंत्रालय और यूक्रेनी अधिकारियों ने फिलहाल किसी टिप्पणी से परहेज़ किया है। कुर्स्क क्षेत्र में इस हमले के बाद सुरक्षा बढ़ाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि यूक्रेनी हमलावरों की हिटलूम पर फोकस सबसे चर्चा में है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story