TRENDING TAGS :
Kartik Ka Mahina 2025:कार्तिक का महीना कब से हो रहा है शुरू, जानिए इसकी महिमा और इसमें आने वाले व्रत-त्योहार की लिस्ट
Kartik Ka Mahina 2025: कार्तिक का महीना ईश्वर की निकटता पाने का सर्वश्रेष्ठ मास है। जानते है कब से शुरू रहा कार्तिक का महीना और उसमें आने वाले त्योहार...
Kartik Ka Mahina 2025 : हिंदू पंचांग के अनुसार आठवां महीना होता है और इसका धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। यह भगवान विष्णु, शिव, और देवी लक्ष्मी की पूजा का समय माना जाता है।इस माह में गंगा स्नान, व्रत, और दीपदान करने का विशेष महत्व है।कार्तिक स्नान पूरे महीने में किए जाने वाले धार्मिक कार्यों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। यह माना जाता है कि इस दौरान किए गए पुण्य कर्मों से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
कार्तिक मास में सुबह सुबह स्नान और सूर्योदय से पहले दीपदान का महत्व है। इस माह में पवित्र नदियों में ब्रह्ममुहूर्त में स्नान का बहुत अधिक महत्व होता हैं। इसी मास से चातुर्मास का समापन होता है। कार्तिक मास 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और 5 नवंबर को खत्म हो रहा है।
कार्तिक माह के त्योहार
इस माह में करवा चौथ विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। अहोई अष्टमी माताएं अपनी संतानों की सुख-समृद्धि के लिए उपवास करती हैं। दीपावली यह कार्तिक मास का सबसे बड़ा पर्व है, जिसमें भगवान गणेश और लक्ष्मी माता की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा इस दिन गोवर्धन पर्वत और भगवान कृष्ण की पूजा होती है।भाई दूज इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और कल्याण के लिए प्रार्थना करती हैं। छठ पूजा सूर्य देवता की उपासना का यह पर्व बिहार और उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से मनाया जाता है।
10 अक्टूबर Fri करवा चौथ , संकष्टी गणेश चतुर्थी
11अक्टूबर Sat रोहिणी व्रत
13अक्टूबर Mon कालाष्टमी , अहोई अष्टमी
17अक्टूबर Fri गोवत्स द्वादशी , रामा एकादशी , तुला संक्रांति
18अक्टूबर Sat प्रदोष व्रत , धनतेरस
19 अक्टूबर Sun मास शिवरात्रि , काली चौदस
20 अक्टूबर Mon नरक चतुर्दशी
21अक्टूबर Tue भौमवती अमावस्या , अमावस्या , दिवाली
22 अक्टूबर Wed चंद्र दर्शन , गोवर्धन पूजा , अन्नकूट
23 अक्टूबर Thu भाई दूज
25अक्टूबर Sat वरद चतुर्थी
26अक्टूबर Sun लाभ पंचमी
27अक्टूबर Mon छठ पूजा , सोमवार व्रत , षष्टी
29 अक्टूबर Wed बुधाष्टमी व्रत
30अक्टूबर Thu दुर्गाष्टमी व्रत , गोपाष्टमी
31अक्टूबर Fri अक्षय नवमी
01 नवंबर Sat कंस वध , प्रबोधिनी एकादशी
02 नवंबर Sun तुलसी विवाह
03 नवंबर Mon विश्वेश्वर व्रत , सोम प्रदोष व्रत , प्रदोष व्रत
04नवंबर Tue मणिकर्णिका स्नान
05 नवंबर Wed सत्य व्रत , कार्तिक पूर्णिमा , देव दिवाली , कार्तिक स्नान समाप्त , सत्य व्रत , पूर्णिमा व्रत , पूर्णिमा
कार्तिक माह का महत्व
धर्म शास्त्रों में पूरे कार्तिक मास में व्रत व तप का विशेष महत्व है। जो मनुष्य कार्तिक मास में व्रत व तप करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। पुराणों में कहा है कि भगवान नारायण ने ब्रह्मा को, ब्रह्मा ने नारद को और नारद ने महाराज पृथु को कार्तिक मास के सर्वगुण संपन्न माहात्म्य के संदर्भ में बताया है। इस बार 8अक्टूबर 2025 से कार्तिक माह शुरू हो रहा है।
कार्तिक मास जो पापों के नाश का मास और मुक्ति का मार्ग दिखाने वाला है, यह भगवान विष्णु को अति प्रिय है। कार्तिक मास की शुरुआत के साथ ही धार्मिक कामों की महत्ता बढ़ जाती है। पुराणों में भी कार्तिक मास की चर्चा मासोत्तम मास के रूप में है। कार्तिक मास के समान कोई दूसरा मास नहीं है और सतयुग के समान कोई युग नहीं है। वेदों के समान कोई शास्त्र नहीं और गंगा के समान कोई तीर्थ नदी नहीं है। इसी तरह सभी देवताओं में भगवान विष्णु,तीर्थों में बद्रीनारायण को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। इसलिए इस पवित्र मास का महत्व बढ़ जाता है।
नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है


