Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा-अंशुमन की शादी में छाएगा मातम, लापता हो जाएगी मायरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा और अंशुमन की शादी के बीच कई सारे होश उड़ाने वाले ट्विस्ट आने वाले हैं, जिससे जुड़ा अपडेट मिल चुका है|

Shivani Tiwari
Published on: 13 July 2025 1:44 PM IST
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
X

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के चर्चित शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाले दिनों में जबरदस्त ड्रामा होने वाला है, जी हां! अपकमिंग एपिसोड में फिर वही रोना धोना दर्शकों को देखने को मिलेगा। बता दें ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अभिरा और अंशुमन की शादी के बीच कई सारे होश उड़ाने वाले ट्विस्ट आने वाले हैं, जिससे जुड़ा अपडेट मिल चुका है, आइए बताते हैं कि अरमान और अभिरा की जिंदगी में क्या तूफान आने वाला है।

अभिरा-अंशुमन की शादी में छाएगा मातम

अरमान ने नशे की हालत में एक बार फिर अभिरा से अपने प्यार का इजहार कर दिया, अरमान के इस इजहार के बाद अभिरा कन्फ्यूज़ हो गई है, उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है, जहां एक तरफ अभिरा अंशुमन संग शादी की रस्में निभा रही है, वहीं दूसरी ओर उसके मन में अभी भी अरमान के लिए प्यार है। वहीं अभिरा की शादी के फंक्शन में भी अभीर भी पहुंच गया है।


अब बहुत ही जल्द दर्शक देखेंगे कि सीरियल में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, शादी की रस्मों के बीच खुलासा होगा कि चारु की मौत हो गई है। जी हां! अभीर चारु की मौत का सच सभी घरवालों से छिपाया हुआ है, लेकिन शादी के फंक्शन के बीच ही खुलासा हो जाएगा कि चारु अब इस दुनिया में नहीं रही, जिसकी वजह से घरवालों को बड़ा झटका लगेगा।


मायरा होगी गायब

वहीं एक और बड़ा धमाका शो में होने वाला है, चारु की मौत की खबर सुन परिवार सदमे में आ जाएगा और इस वजह से शादी भी कैंसिल हो जाएगी। ऐसे में अरमान के पास एक और मौका होगा कि वो अभिरा को खुद से दूर ना जाने दे, लेकिन इसी बीच सुनने में आ रहा है कि मायरा किडनैप हो जाएगी, मायरा के किडनैप होने की वजह से अरमान और अभिरा परेशान हो जायेंगे। देखना दिलचस्प होगा कि अरमान और अभिरा अपनी बेटी को कैसे ढूंढेंगे, कहीं मायरा की किडनैपिंग के पीछे गीतांजलि का हाथ तो नहीं रहेगा। फिलहाल ये रिश्ता क्या कहलाता है शो से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए न्यूजट्रैक के साथ बनें रहिए।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story