Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा के मिलते ही अंशुमन से शादी करेगी अभिरा, अरमान को मिलेगा धोखा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा अरमान को छोड़ अंशुमन संग सात फेरे लेकर मायरा संग अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेगी

Shivani Tiwari
Published on: 26 July 2025 2:33 PM IST
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
X

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai (Photo- Social Media)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के चर्चित शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाले दिनों में काफी ज्यादा इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है, जी हां! जहां अभिरा को जल्द ही मायरा का सच पता चलेगा, वहीं इसके बाद खबर आ रही अभिरा अरमान को छोड़ अंशुमन संग सात फेरे लेकर मायरा संग अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेगी, चलिए आपको बताते हैं कि ये रिश्ता क्या कहलाता हैं के अपकमिंग एपिसोड में क्या नया ट्विस्ट आने वाला है।

अंशुमन संग घर बसाएगी अभिरा (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming)

अंशुमन अभिरा को मायरा का सच बताने वाला है, अंशुमन अभिरा को बताएगा कि मायरा ही उसकी 7 सालों पहले खोयी हुई बेटी है, मायरा का सच जान अभिरा अरमान को जोरदार थप्पड़ जड़ेगी। अरमान को खूब ताने देगी, इसके बाद अभिरा अपनी बेटी मायरा को लेकर वहां से अपने घर लेकर चली जाएगी। मायरा अपनी रियल मां अभिरा से मिलकर खुश तो होगी, लेकिन उसे अरमान और गीतांजलि की याद सताएगी, यह देख अभिरा उदास हो जाएगी, क्योंकि उसे लगेगा कि अरमान की वजह से उसकी बेटी उसे अपनी मां नहीं मान रही है।

इन सबके बीच यह भी सुनने में आ रहा है कि अब अभिरा अंशुमन संग शादी भी कर सकती है, जी हां! ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से जुड़ी जो लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही है, उसके मुताबिक अंशुमन ने आखिरी फेरे के समय अभिरा संग अपनी शादी रोक दी थी, अंशुमन ने कहा था कि जब तक वो पूकी को ढूंढ नहीं लेगा, तब तक वो अभिरा से शादी नहीं करेगा, अब अंशुमन ने अभिरा की बेटी पूकी को ढूंढ लिया है, ऐसे में अब मेकर्स अंशुमन और अभिरा की शादी का ट्रैक ला सकते हैं, जिसके बाद अरमान अपना हाथ मलता रह जाएगा, देखना दिलचस्प होगा कि क्या अंशुमन और अभिरा की शादी हो पाएगी, या अरमान की वजह से कहानी कुछ नया मोड़ लेगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story