Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन की ऐसी होगी मौत, विधवा हो जाएगी अभिरा, गीतांजलि का बसेगा घर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming: ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में ऐसा ट्विस्ट आने वाला है, जो दर्शकों की नींदें उड़ा देगा, आइए बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 20 Aug 2025 7:05 PM IST
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming
X

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल की कहानी में बहुत कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जी हां! अभिरा ने अरमान को माफ कर दिया है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अभिरा अरमान संग अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेगी, अभिरा ने अरमान को माफ मायरा की वजह से किया है, ताकी दोनों अपनी बेबी गर्ल को पूरा प्यार दे सकें और मायरा को एक खुशहाल भरी जिंदगी मिल सके। वहीं अब इस शो में ऐसा ट्विस्ट आने वाला है, जो दर्शकों की नींदें उड़ा देगा, आइए बताते हैं।

विधवा हो जाएगी अभिरा (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming)

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के मेकर्स TRP बढ़ाने के बाद जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आ रहें हैं, कहानी इतने इंट्रेस्टिंग मोड़ पर पहुंच चुकी है कि दर्शक यही सोचते हैं कि अब क्या नया ड्रामा होगा। इन दिनों आपने देखा होगा कि पोद्दार परिवार में जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। जन्माष्टमी के उत्सव के बाद अभिरा और अंशुमन की शादी होने वाली होती है। अभिरा सज धज कर कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचती है, लेकिन वह कुछ कागजात ले जाना भूल जाती है, अंशुमन भी अभिरा संग अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए एक्साइटेड रहता है। दोनों की कोर्ट मैरिज हो जाती है।


अंशुमन और अभिरा की शादी हो जाती है, यह खबर सुन अरमान का दिल टूट जाता है, क्योंकि वह अभिरा को भूल नही पाया है, लेकिन वह अभिरा के फैसले के आगे मजबूर हो चुका है। वो चाह कर भी अभिरा और अंशुमन की शादी रोक नहीं पाता। अभिरा कागजाती तौर पर अंशुमन की बीवी बन जाती है, लेकिन अब कहानी नया मोड़ लेगी। अभिरा और अंशुमन लंच डेट पर गए रहते हैं, तभी वहां अचानक से अंशुमन को हार्ट अटैक आएगा और उसकी तुरंत ही जान चली जाएगी, इस तरह अभिरा विधवा हो जाएगी। दूसरी तरफ गीतांजलि पागल हो गई है, वह अपना होश खो बैठी है, वह अपनी जान लेने की कोशिश करती है, लेकिन तभी अरमान उसे बचा लेता है, गीतांजलि अरमान से कहेगी कि उसे अकेले नहीं जीना और वो हमेशा की तरह फिर अभिरा को ही चुनेगा, लेकिन अरमान कहेगा कि वो गीतांजलि को अकेला नहीं रहने देगा, वह उससे शादी करने के लिए तैयार हो जाएगा। जहां एक तरफ अभिरा का घर उजड़ जाएगा, वहीं गीतांजलि अरमान की बीवी बन जाएगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story