TRENDING TAGS :
Cancer से बचाव के लिए खाएं ये 6 सुपरफूड्स, एक्सपर्ट्स भी देते हैं डाइट में शामिल करने की सलाह
Anti-Cancer Foods: कैंसर से बचाव के लिए कीवी, बेरीज, बीन्स, ब्रोकली और पर्पल स्वीट पोटैटो जैसे फूड्स इम्यून सिस्टम मजबूत कर शरीर को सुरक्षित रखते हैं।
Anti-Cancer Foods
Anti-Cancer Foods: कई सालों में मेडिकल साइंस ने प्रगति कर रहा है, लेकिन कैंसर आज भी सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक है। शुरुआती स्टेज में इसका इलाज संभव है, लेकिन देर होने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जेनेटिक फैक्टर कैंसर का एक कारण है, लेकिन खराब लाइफस्टाइल और खानपान इसकी सबसे बड़ी वजहें हैं। अच्छी खबर यह है कि कुछ फूड्स कैंसर से लड़ने में मदद कर सकते हैं।
कीवी है बेहद फायदेमंद
कीवी में विटामिन सी, फाइबर, कैरेटिनॉइड्स और पॉलिफिनॉल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो कोशिकाओं को डीएनए डैमेज से बचाते हैं। कीवी शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और सेल रिपेयर में मदद करता है। रिसर्च के अनुसार, विटामिन सी से भरपूर फलों जैसे कीवी का सेवन फेफड़े, मुंह और पेट के कैंसर के खतरे को कम कर सकता है।
ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और रास्पबेरी
फ्रोजन बेरीज जैसे ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और रास्पबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे एंथोसाइनिन, एलेजिक एसिड और फ्लेवोनॉयड्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये तत्व डीएनए को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, जो कैंसर की शुरुआत का मुख्य कारण होते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि फ्रीज-ड्राइड बेरीज ट्यूमर ग्रोथ को 30 से 80 प्रतिशत तक कम कर सकती हैं। इसके अलावा, ये शरीर में सूजन घटाती हैं और कोशिकाओं के अनियंत्रित बढ़ने को रोकने में मदद करती हैं।
बीन्स के कम होता है कैंसर का खतरा
बीन्स में फाइबर, प्लांट प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। फाइबर पाचन को सही रखता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है, जिससे कैंसर का खतरा कम होता है। बीन्स में मौजूद सैपोनिन्स और फिनोलिक कंपाउंड्स कैंसर सेल्स की ग्रोथ रोकने में मदद करते हैं। रोजाना अलग-अलग प्रकार के बीन्स का सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से कैंसर से सुरक्षा मिलती है।
एडमामे (कच्चा सोयाबीन)
एडमामे में आइसोफ्लेवोंस नामक प्लांट बेस्ड कंपाउंड्स होते हैं, जो शरीर में एस्ट्रोजन रिसेप्टर्स पर असर डालते हैं। रिसर्च के अनुसार, यह ब्रेस्ट और प्रोसेस्ड कैंसर के खतरे को कम करता है। इसके अलावा एडमामे में फाइबर और प्रोटीन भी होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और वजन को कंट्रोल में रखते हैं।
पर्पल स्वीट पोटैटो
पर्पल स्वीट पोटैटो का रंग एंथोसाइनिन से आता है, जो एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है। यह सूजन और सेल डैमेज को रोकता है। लैब स्टडीज में पाया गया है कि यह कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकता है और उनकी सेल डेथ को ट्रिगर करता है। इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और शरीर को बीमारियों से बचाते हैं।
ब्रोकली, फूलगोभी और ब्रसेल्स स्प्राउट्स
ये सब्जियां ग्लूकोसिनोलेट्स से भरपूर होती हैं, जिन्हें शरीर आइसोथायोसायनेट्स और इंडोल्स में बदल देता है। ये तत्व लिवर के एंजाइम को सक्रिय करके शरीर से कैंसर पैदा करने वाले तत्व को बाहर निकालते हैं। हल्का स्टीम करके या कच्चा खाना इन सब्जियों को अधिक फायदेमंद बनाता है, क्योंकि ज्यादा पकाने पर इनके एंजाइम खत्म हो सकते हैं।
Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नहीं करता है।


