दीपिका कक्कड़ ने खोले लिवर कैंसर से जंग के राज, सर्जरी के बाद शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव

Deepika Kakkar Liver Cancer: लिवर कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिससे उबरने के लिए सही डाइट, आराम, हल्की गतिविधि और मानसिक संतुलन बेहद जरूरी होता है।

Akriti Pandey
Published on: 1 Oct 2025 3:33 PM IST (Updated on: 1 Oct 2025 3:34 PM IST)
Deepika Kakkar Liver Cancer, Liver Cancer
X

Deepika Kakkar Liver Cancer

Deepika Kakkar Liver Cancer: लिवर कैंसर एक गंभीर और तेजी से बढ़ने वाली बीमारी है, जो लिवर में असामान्य कोशिकाओं की वृद्धि के कारण होती है। लिवर हमारे शरीर का एक बेहद अहम अंग है, जो न सिर्फ पाचन क्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और ऊर्जा को संग्रहित करने का काम भी करता है। जब लिवर में कैंसर हो जाता है, तो इन सभी कार्यों पर असर पड़ता है, जिससे शरीर की सामान्य क्रियाएं बाधित हो जाती हैं।

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने व्लॉग में इस बीमारी से जूझने और लिवर कैंसर सर्जरी के बाद की अपनी रिकवरी यात्रा को साझा किया। उन्होंने बताया कि इस कठिन समय में धैर्य और धीरे-धीरे जीवन में बदलाव लाना कितना जरूरी होता है।

सर्जरी के बाद की स्थिति

वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि लिवर की सर्जरी के बाद शरीर की कार्यक्षमता अस्थायी रूप से कम हो जाती है। इस दौरान शरीर को मरम्मत के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जिससे मरीज थकान, कमजोरी और भूख में कमी जैसी समस्याएं अनुभव करते हैं। कई बार भरपूर नींद लेने के बावजूद शरीर थका हुआ महसूस करता है, क्योंकि लिवर को पूरी तरह से ठीक होने में समय लगता है। दीपिका ने भी साझा किया कि कई बार उनका शरीर इतना थका हुआ महसूस करता था कि वे केवल आराम करने में ही सक्षम होती थीं।

रिकवरी के लिए जरूरी कदम

संतुलित और हल्का भोजन

रिकवरी के दौरान पोषक तत्वों से भरपूर और सुपाच्य आहार लेना जरूरी होता है। प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर भोजन लिवर की मरम्मत में सहायक होता है। मसालेदार और तैलीय भोजन से परहेज करना चाहिए क्योंकि यह पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डालता है।

थोड़ा-थोड़ा खाएं, बार-बार खाएं

दिन में छोटे-छोटे मील्स लेना पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

हाइड्रेशन

शरीर को हाइड्रेट रखना अत्यंत आवश्यक है। पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य हेल्दी लिक्विड्स जैसे नारियल पानी, सूप आदि लेना फायदेमंद होता है।

पूरा आराम और नींद

भरपूर नींद और शारीरिक आराम शरीर को ठीक होने का समय देते हैं। वैज्ञानिक रूप से भी यह साबित हुआ है कि आराम से रिकवरी तेज होती है।

हल्की शारीरिक गतिविधि

छोटी वॉक जैसी हल्की गतिविधियां रक्त संचार को बेहतर बनाती हैं और शरीर की ऊर्जा को बढ़ाती हैं।

मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखे

सकारात्मक सोच, आत्मबल और परिवार का साथ मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखता है, जो रिकवरी में बहुत मदद करता है।

लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझना आसान नहीं होता, लेकिन सही देखभाल, संतुलित आहार, आराम और सकारात्मक मानसिकता से धीरे-धीरे बेहतर स्वास्थ्य की ओर बढ़ा जा सकता है। दीपिका कक्कड़ जैसे उदाहरण यह दिखाते हैं कि धैर्य और आत्मविश्वास से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।

IANS इनपुट के साथ

1 / 5
Your Score0/ 5
Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story