TRENDING TAGS :
BHISHM, 5000 करोड़, 72 मिलट्री व्हीकल....Maldives के लिये भारत ने खोली तिजोरी, मुइज्जु ने जताया आभार
PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान भारत ने मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये को लोन देने की घोषणा की है। यह वित्तीय मदद मालदीव की प्रमुख विकास परियोजनाओं के लिए दी जा रही है। जिससे वहां की अर्थव्यवस्था को स्थिरता और गति मिलेगी।
PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय मालदीव के दौरे पर हैं। उन्हें मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। जैसे ही प्रधानमंत्री माले एयरपोर्ट पहुंचे उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने स्वयं प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर तथा 21 तोपों की सलामी दी गई।
यह प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी मालदीव यात्रा है। लेकिन खास बात यह है कि मुइज्जू के कार्यकाल में किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की यह पहली आधिकारिक यात्रा है। यह दौरा भारत और मालदीव दोनों के लिए रणनीतिक और कूटनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भारत की ओर से मालदीव को मिली बड़ी आर्थिक मदद
प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान भारत ने मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये को लोन देने की घोषणा की है। यह वित्तीय मदद मालदीव की प्रमुख विकास परियोजनाओं के लिए दी जा रही है। जिससे वहां की अर्थव्यवस्था को स्थिरता और गति मिलेगी। इसके अलावा भारत सरकार ने मालदीव के रक्षा मंत्रालय को 72 भारी वाहन उपलब्ध कराए।
दोनों देशों के बीच इंडिया-मालदीव फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर भी बातचीत शुरू हो चुकी है। इस समझौते से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में तेज़ी आएगी। मालदीव के उत्पादों को भारतीय बाजार तक बेहतर पहुंच मिलेगी। वहीं भारत के उत्पाद भी मालदीव में और अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे।
भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद मित्र होने पर गर्व: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा, सबसे पहले सभी भारत वासियों की ओर से मैं राष्ट्रपति और मालदीव के लोगों को स्वतंत्रता के 60 वर्षों की ऐतिहासिक वर्षगांठ पर हार्दिक शुभखामनाएं देता हूं। हमारी संबंधों की जड़ें इतिहास से भी पुरानी है।
उन्होंने आगे कहा, भारत मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी है, मालदीव भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और महासागर विजन दोनों में एक अहम स्थान रखता है। भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद मित्र होने पर गर्व है। आपदा हो या माहामारी, भारत हमेशा फर्स्ट रिस्पॉन्डर बनकर साथ खड़ा रहा है। हमारे लिए दोस्ती हमेशा पहले स्थान पर है।


