TRENDING TAGS :
ये रहेगा बिहार चुनाव का परिणाम? नीतीश कुमार ने पहले ही दे दी तेजस्वी यादव को पटकी! जानें कैसे
Bihar Election Result: बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं, बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 है। एग्जिट पोल में एनडीए को लगभग 147 सीटें मिलती दिख रही हैं। ऐसे में बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की अगुआई वाली सरकार बन सकती है।
Bihar Election Result 2025: बिहार में दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद सामने आए एक्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजों ने एक बार फिर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करते हुए दिखाया है। इलेक्शन रिसर्च की अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की अगुआई वाली सरकार बनेंगी।
ज्यादातर सर्वे एजेंसियों के पोल में एनडीए
बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं, बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 है। अभी तक सामने आए ज्यादातर सर्वे एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स (Poll of Polls) के अनुमान के अनुसार एनडीए को लगभग 147 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन लगभग 90 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है। सबसे अधिक सीटों का अनुमान इंडिया टीवी-मैट्रिज़ (India TV-MATRIZE) के एक्जिट पोल में लगाया गया है।
महागठबंधन को 70 से 90 सीट मिलेंगी
उसमें एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन को 70 से 90 सीटों के बीच सिमटने की बात कही गई है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को 53 से 58 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि इन एक्जिट पोल्स पर पूरी तरह भरोसा करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि पिछले दो विधानसभा चुनावों (2020 और 2015) में एक्जिट पोल के आकलन सही साबित नहीं हुए थे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बयान
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि राज्य के मतदाताओं ने आज़ाद भारत के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस चुनाव में 66.9 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जो 1951 के बाद सबसे ज्यादा मतदान दर है। ज्ञानेश कुमार ने आगे कहा कि महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि बिहार की माताओं, बेटियों और बहनों ने लोकतंत्र में अभूतपूर्व भरोसा दिखाया।


