TRENDING TAGS :
किसका सितारा बुलंद? नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की कुंडली पर ज्योतिषियों की ’महा-भविष्यवाणी’
Nitish Kumar Tejashwi Yadav Kundali: बिहार नतीजों को लेकर ज्योतिषाचार्यों ने भी अपनी भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं कि ज्योतिषविदों की राय में बिहार में कौन सरताज बनेगा।
Nitish Kumar Tejashwi Yadav Kundali
Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आने लगे हैं। वोटों की गिनती लगातार चल रही है। हर किसी की नजरें अब चुनाव नतीजों पर टिकी हुई हैं। बिहार में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। बिहार में 243 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ। मतदान संपन्न हो जाने के बाद शुक्रवार को 46 केंद्रों पर मतगणना चल रही है। मतगणना के बाद ही यह सामने आएगा कि बिहार का ‘बादशाह’ कौन बनेगा। एग्जिट पोल के परिणाम के अनुसार एनडीए को ओबीस, ईबीसी और महिलाओं को भरपूर सहयोग मिला है। बिहार नतीजों को लेकर ज्योतिषाचार्यों ने भी अपनी भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं कि ज्योतिषविदों की राय में बिहार में कौन सरताज बनेगा।
बिहार नतीजों को लेकर की भविष्यवाणी
बिहार के नतीजों को लेकर ज्योतिषाचार्यो का कहना है कि हमेशा की तरह इस बार में महिलाओं ने नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है। क्योंकि नीतीश कुमार ने महिलाओं की उन्नति के लिए कई योजनाएं लागू की है। नीतीश कुमार की कुंडली पर निगाह डालें तो शुक्र उच्च पर हैं। शुक्र देव के उच्च भाव में होने के कारण उन्हें सत्ता का लाभ मिलेगा। साथ ही शुक्र महिलाओं का भी कारक होता है। इसी के चलते नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने में हमेशा महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
इस बार भी महिलाओं के सहयोग से ही नीतीश कुमार को सफलता मिल सकती है। नीतीश कुमार की कुंडली में पंचम शुक्र का संयोग बन रहा है। यह कोई साधारण शुक्र नहीं है। इसके अलावा, नीतीश कुमार की कुंडली में शुक्र की महादशा भी चल रही है। हालांकि राहु की महादशा के असर के चलते शुक्र और अधिक प्रभावी होकर दशम भाव में स्थित हो गये हैं। ऐसे में महिलाओं का भरोसा नीतीश कुमार पर ही दिखाई देता है। नीतीश कुमार की कुंडली में राहु की महादशा, शुक्र की अंतर्दशा और दशम भाव में शुक्र उच्च, ये सारे योग बड़े लाभ का संकेत देते है।
तेजस्वी यादव को मिलेगा युवाओं का साथ
वहीं महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव की कुंडली पर निगाह डालें तो इस समय मकर लग्न उदय हो रहा है और भाग्य भाव में कन्या राशि है। इसके साथ बुध दशम भाव में स्थित हैं। दशम भाव में बुध युवाओं का समर्थन को दर्शाता है। ज्योतिषविदों के मुताबिक बिहार के 99फीसदी युवा तेजस्वी यादव के साथ हैं। इसके साथ ही तेजस्वी यादव की कुंडली में मंगल और बुध दोनों ही अस्त दिखायी दे रहे हैं। इसी के चलते युवा वर्ग तेजस्वी यादव के साथ पूरी तरह से नहीं है।


