TRENDING TAGS :
लद्दाख में भीषण हादसा! सेना की गाड़ी के ऊपर गिरा पत्थर, लेफ्टिनेंट कर्नल सहित 2 की गयी जान
Ladakh Army Accident: पूर्वी लद्दाख के सुदूर क्षेत्र में एक सैन्य वाहन पर अचानक एक पत्थर आ गिरा। इस घटना जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
Ladakh Army Accident (PHOTO CREDIT: social media)
Ladakh Army Accident: लद्दाख में आज सुबह करीब 11:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गय। यह हादसा सेना के वाहन के एक बड़े पत्थर से टकरा जाने के कारण हुआ। इस हादसे में पहले 4 लोगों के गंभीर की खबर सामने आयी थी। लेकिन इस हादसे में एक लेफ्टिनेंट कर्नल सहित 2 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा आज सुबह लगभग 11:30 बजे हुआ है।
दुरबुक के पास हुई ये घटना
अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना दुरबुक के करीब हुई। सेना के लेह में स्थित फायर एंड फ्यूर कॉर्प्स ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इस भीषण हादसे की जानकारी दी।
इसके बाद बचाव तत्काल कार्य शुरू किया गया। सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने X पर एक पोस्ट में कहा कि आज सुबह लगभग 11:30 बजे लद्दाख में एक सैन्य काफिले के एक वाहन पर चट्टान से एक पत्थर गिर गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी हताहतों की संख्या बढ़ ने की संभावना है।
हलांकि, सेना के सूत्रों ने 2 लोगों की मौत और 3 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है, जिनमें 1 लेफ्टिनेंट कर्नल, 1 सैनिक शहीद और 2 मेजर और 1 कैप्टन घायल हैं। घायल जवान को लेह के 153 GH आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, मौतों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। इसके अलावा बचाव और बचाव अभियान अभी भी जारी है।


