TRENDING TAGS :
प्रधानमंत्री मोदी अचानक पहुंचे राष्ट्रपति भवन, द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, आखिर क्या है वजह?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। मुलाकात के कारण के बारे में अटकलें शुरू हो गईं, जो अब लगभग स्पष्ट हो चुका है।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। इसके साथ ही एक कैप्शन में लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद विभिन्न प्रकार की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। हालांकि बैठक के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी तुरंत नहीं मिली, लेकिन अब इसकी वजह लगभग स्पष्ट हो गई है।
इससे पहले, 16 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की थी जो संसद के मानसून सत्र आहूत होने से पहले हुई थी। इसके अतिरिक्त, 7 मई को भी पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की थी, जब उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानकारी दी थी। इस ऑपरेशन में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पोस्ट में कहा था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और उन्हें 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में बताया।


