वजन कम करने के लिए 'खाना छोड़ना' कितना सही? जानिए क्या है पूरी सच्चाई

Weight Health News: बहुत से लोग वेट लॉस के लिए नाश्ता या लंच स्किप करते हैं, लेकिन इससे शरीर को जरूरी पोषण और ऊर्जा नहीं मिल पाती। इसके कई नुकसान हो सकते हैं।

Ragini Sinha
Published on: 18 July 2025 1:28 PM IST
drinking water benefits
X

drinking water benefits (SOCIAL MEDIA) 

Healthy Lifestyle: आजकल वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। इसके चलते बहुत से लोग तेजी से वजन घटाने की कोशिश में तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि अगर वे एक टाइम का खाना छोड़ देंगे या बहुत कम खाएंगे, तो जल्दी पतले हो जाएंगे, लेकिन क्या वाकई ऐसा करना सही है?

क्या खाना छोड़ने से वजन कम होता है?

बहुत से लोग वेट लॉस के लिए नाश्ता या लंच स्किप करते हैं, लेकिन इससे शरीर को जरूरी पोषण और ऊर्जा नहीं मिल पाती। इसके कई नुकसान हो सकते हैं।

  • मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है: जब आप खाना छोड़ते हैं, तो शरीर ऊर्जा बचाने के लिए कैलोरी जलाने की प्रक्रिया धीमी कर देता है। इससे वजन घटाना और मुश्किल हो जाता है।
  • ओवरईटिंग की समस्या: लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अगली बार ज्यादा खाने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे वजन और बढ़ सकता है।
  • पोषक तत्वों की कमी: खाना छोड़ने से शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन नहीं मिलते, जिससे कमजोरी, थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है।
  • ब्लड शुगर गिरता है : इससे मूड स्विंग्स, ध्यान की कमी और चिड़चिड़ापन हो सकता है।

वजन कम करने का सही तरीका क्या है?

वजन कम करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी है। संतुलित आहार लें जिसमें प्रोटीन, फाइबर और अच्छे फैट शामिल हों। समय पर खाना खाएं और दिन में 5-6 बार थोड़ा-थोड़ा खाएं ताकि मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहे। सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ें क्योंकि यह दिनभर की एनर्जी देता है। भरपूर पानी पिएं, जिससे शरीर डिटॉक्स होता है और भूख भी कम लगती है। रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें, जैसे चलना, दौड़ना या योग।


वजन कम करने के लिए खाना छोड़ना नुकसानदेह हो सकता है। बेहतर है कि हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं, पोषक आहार लें और रोजाना थोड़ी-बहुत कसरत करें। इससे न केवल वजन कम होगा बल्कि आपकी सेहत भी बनी रहेगी।

1 / 8
Your Score0/ 8
Ragini Sinha
ABOUT THE AUTHOR

Ragini Sinha

Ragini Sinha is a Former News Publisher at Newstrack.com.

Next Story