TRENDING TAGS :
Amethi News: अमेठी में पति के साथ नाग पंचमी का पर्व मनाने आई नव विवाहिता मायके से प्रेमी संग हुई फरार
Amethi News: शादी के बाद चांदनी अपने ससुराल में हंसी खुशी के साथ रह रही थी।शादी के बाद 25 जुलाई को चांदनी अपने पति शुभम के साथ नागपंचमी का पर्व मनाने मायके आई थी।
Amethi News
Amethi News: यूपी के अमेठी में एक नव विवाहिता का अनोखा मामला सामने आया है।जहां अपने पति के साथ नागपंचमी का पर्व मनाने मायके आई नव विवाहिता अपने प्रेमी संग फरार हो गई।अभी एक माह पूर्व ही गाजे बाजे के साथ 8 जून को विवाह हुआ था।परिजनों का आरोप है कि वह अपने साथ शादी में दिए गए लाखों रुपयों के आभूषण भी ले गई।परिजनों की सूचना पर पुलिस अब युवती की तलाश में जुट गई है।
जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के खाजा गांव निवासी सुलोचना ने पुलिस को दिए गए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उसने अपनी बेटी चंदानी का विवाह विगत 8 जून को गाजे बाजे के साथ प्रतापगढ़ जिले के कौशलपुर निवासी शुभम पांडेय के साथ किया था।9 जून को शादी के बाद लड़की की विदाई कर दिया। शादी के बाद चांदनी अपने ससुराल में हंसी खुशी के साथ रह रही थी।शादी के बाद 25 जुलाई को चांदनी अपने पति शुभम के साथ नागपंचमी का पर्व मनाने मायके आई थी।अचानक घर चांदनी गायब हो गई।खाफी खोज बीन के बाद पता चला कि चांदनी सुल्तानपुर के अन्नू नाम के युवक के साथ फरार हो गई। चांदनी अपने साथ काफी आभूषण भी ले गई है।पीड़िता ने पुलिस को युवक का मोबाइल नंबर देते हुए कार्यवाही करने की मांग किया है।
इधर पति और उसके परिवार वाले इस घटना से काफी हैरान परेशान है।परिजनों को यह उम्मीद नहीं थी कि शादी के बाद चांदनी ऐसा कृत्य करेगी। बताया जा रहा है कि जिस युवक के साथ चांदनी गई है।वह उसका दूर का रिश्तेदार है।चांदनी और अन्नू का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था।फिलहाल पुलिस पीड़िता की शिकायत पर युवती की तलाश में जुट गई है।पूरे मामले में पीपरपुर थानाध्यक्ष राम राज कुशवाहा ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस युवती की तलाश कर रही है।प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि युवती का युवक के साथ पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था।


