Baghpat News: क्लासरूम की छत का प्लास्टर गिरा, छात्र घायल – दिगंबर जैन इंटर कॉलेज की लापरवाही उजागर

Baghpat News: सूचना मिलते ही कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र वर्मा और शिक्षक घायल छात्र को तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका प्राथमिक उपचार कर सिर पर पट्टी की गई।

Paras Jain
Published on: 22 Aug 2025 4:54 PM IST
Baghpat News: क्लासरूम की छत का प्लास्टर गिरा, छात्र घायल – दिगंबर जैन इंटर कॉलेज की लापरवाही उजागर
X

क्लासरूम की छत का प्लास्टर गिरा  (photo; social media )

Baghpat News: शुक्रवार को बड़ौत नगर स्थित दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया, जब कक्षा के दौरान अचानक क्लासरूम की छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। हादसे में कक्षा 10 सी का छात्र उवैस गंभीर रूप से घायल हो गया। प्लास्टर सीधे उसके सिर पर गिरा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र वर्मा और शिक्षक घायल छात्र को तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका प्राथमिक उपचार कर सिर पर पट्टी की गई। खबर मिलते ही छात्र के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। बेटे को घायल देख परिजन बदहवास हो गए। बाद में वे उसे उपचार के बाद उर्दू कॉलोनी स्थित अपने घर ले गए, जहां लोगों की भीड़ हालचाल जानने पहुंचती रही। वही, इस हादसे में दो अन्य छात्र, साहबान और दानिश, को भी हल्की चोटें आईं है । उन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के बाद कॉलेज प्रशासन ने तत्काल छुट्टी कर छात्रों को घर भेज दिया।

अचानक छत का प्लास्टर गिर गया

प्रधानाचार्य योगेंद्र वर्मा ने बताया कि कक्षा 10 सी में सातवां पीरियड चल रहा था। अचानक छत का प्लास्टर गिर गया, जिससे एक छात्र को सिर में चोट आई। उसका उपचार करवा दिया गया है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Paras Jain
ABOUT THE AUTHOR

Paras Jain

Next Story