Baghpat News: बड़ौत में डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Baghpat News: बागपत के बड़ौत क्षेत्र में एक डॉक्टर का शव संदिग्ध हालात में बिजलीघर के पास मिला। शव के पास सिरिंज और कैनुला मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Paras Jain
Published on: 23 Aug 2025 11:04 AM IST
Baghpat News: बड़ौत में डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
X

Baghpat News

Baghpat News: जिले के बड़ौत क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक नामचीन डॉक्टर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिजलीघर के पास बरामद हुआ। यह घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना रोड की है, जहां लोकनायक अस्पताल, दिल्ली में कार्यरत डॉक्टर परवेज (पुत्र अली मोहम्मद, निवासी बड़ौत) का शव सड़क किनारे पड़ा मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह राहगीरों ने शव को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल से सिरिंज, नीडिल और डॉक्टर के हाथ पर कैनुला मिलने से मामला और भी रहस्यमयी हो गया है।परिजनों ने इस घटना को हत्या करार देते हुए कहा कि डॉक्टर परवेज की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत कई सवाल खड़े कर रही है। उनका आरोप है कि हत्या के बाद शव को सुनसान इलाके में लाकर फेंका गया है।

कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।इस सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इसे लेकर पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Paras Jain
ABOUT THE AUTHOR

Paras Jain

Next Story